Sambhal : सम्भल में धामपुर ग्रुप की दो शुगर मिलों पर आईटी का छापा, आर्थिक लेन-देन की जांच में जुटी टीम, अधिकारियों में हड़कंप

आईटी की यह छापेमारी आर्थिक अनियमितताओं और संदिग्ध कैश ट्रांजेक्शन की जांच से जुड़ी बताई जा रही है। रजपुरा मिल में अकाउंट सेक्शन के जरिए कैश लेन-देन और फंड ट्रांसफर में गड़बड़ियों के आरोपों को

By INA News Desk
Oct 29, 2025 - 13:35  · Updated: Oct 29, 2025 - 17:52
262 Views
Sambhal : सम्भल में धामपुर ग्रुप की दो शुगर मिलों पर आईटी का छापा, आर्थिक लेन-देन की जांच में जुटी टीम, अधिकारियों में हड़कंप
Sambhal : सम्भल में धामपुर ग्रुप की दो शुगर मिलों पर आईटी का छापा, आर्थिक लेन-देन की जांच में जुटी टीम, अधिकारियों में हड़कंप

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जिले में बुधवार की सुबह इनकम टैक्स (आईटी) की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। आईटी की टीम ने एक साथ धामपुर ग्रुप की दो प्रमुख शुगर मिलों पर छापेमारी की जिसमें रजपुरा की डीएसएम शुगर मिल और असमोली की धामपुर बायोआर्गोनिक्स लिमिटेड है। दर्जनों गाड़ियों के साथ पहुंचे विभाग के लोग दोनों मिलो में छापेमारी कर रहे हैं यह कार्रवाई सुबह करीब छह बजे शुरू हुई है। दोनों जगहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।सूत्रों के अनुसार, आईटी की यह छापेमारी आर्थिक अनियमितताओं और संदिग्ध कैश ट्रांजेक्शन की जांच से जुड़ी बताई जा रही है। रजपुरा मिल में अकाउंट सेक्शन के जरिए कैश लेन-देन और फंड ट्रांसफर में गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर यह कार्रवाई की गई है। छापे के दौरान आईटी अधिकारियों ने रजपुरा में कैश लेन-देन संभालने वाले एक कर्मचारी को उसके घर से कस्टडी में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मिल परिसर में सुबह से ही पुलिस और आईटी अधिकारियों की गतिविधियां तेज रहीं।मिल के अंदर किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। आईटी की टीमें मिल के दफ्तर, अकाउंट सेक्शन और कंप्यूटर सर्वर रूम में दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं। कई अहम फाइलें और डिजिटल रिकॉर्ड्स को कब्जे में लिया गया है। छापेमारी की जानकारी फैलते ही मिल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि दोनों मिलों के कई वरिष्ठ अधिकारियों के फोन स्विच ऑफ हैं, जबकि कुछ अधिकारियों ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया है।इससे यह स्पष्ट है कि आईटी की कार्रवाई से मिल प्रबंधन सकते में है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि आईटी की टीम ने यह छापेमारी आय और व्यय के बीच असंतुलन, फर्जी खातों और संदिग्ध कंपनियों के जरिए किए गए फंड ट्रांसफर की जांच के सिलसिले में की है।टीम ने रजपुरा और असमोली दोनों स्थानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज जुटाए हैं। फिलहाल आईटी अधिकारियों ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन छापेमारी के दौरान जिलेभर में चर्चा का विषय यही बना हुआ है।आईटी की जांच पूरी होने के बाद कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। दोनों स्थानों पर आईटी और पुलिस की मौजूदगी बनी हुई थी, और छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

Also Click : Hardoi : हरदोई में यातायात नियम उल्लंघन पर विशेष अभियान, 27 वाहन सीज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow