Hardoi : हरदोई में यातायात नियम उल्लंघन पर विशेष अभियान, 27 वाहन सीज
यातायात पुलिस ने विभिन्न जगहों पर चेकिंग कर कुल 27 वाहनों को सीज किया। ई-रिक्शा चालकों को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक
हरदोई : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, तीन सवारी, बिना फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, मॉडिफाइड साइलेंसर और नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
यातायात पुलिस ने विभिन्न जगहों पर चेकिंग कर कुल 27 वाहनों को सीज किया।
ई-रिक्शा चालकों को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और प्रवर्तन की कार्रवाई की।
कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:
- हेलमेट - 295
- सीट बेल्ट - 09
- नो पार्किंग - 19
- तीन सवारी - 25
- ड्राइविंग लाइसेंस - 17
- गलत दिशा में वाहन - 42
- गलत नंबर प्लेट - 11
- बिना बीमा के वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई - 11
- अन्य - 33
What's Your Reaction?











