Sambhal : कोबरा के डसने के बाद भी नहीं छोड़ी हिम्मत, सांप को बोरी में बंद कर अस्पताल पहुंचे संत, इलाज के दौरान मौत

ज़हर का असर अधिक होने के कारण संत की जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके

Feb 1, 2026 - 21:40
 0  6
Sambhal : कोबरा के डसने के बाद भी नहीं छोड़ी हिम्मत, सांप को बोरी में बंद कर अस्पताल पहुंचे संत, इलाज के दौरान मौत
Sambhal : कोबरा के डसने के बाद भी नहीं छोड़ी हिम्मत, सांप को बोरी में बंद कर अस्पताल पहुंचे संत, इलाज के दौरान मौत

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद में सर्पदंश की एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जुनावई थाना क्षेत्र में साधमढ़ी आश्रम से लौटते समय हाथरस के एक संत को कोबरा सांप ने डंस लिया। हैरानी की बात यह रही कि ज़हरीले डसने के बावजूद संत ने अद्भुत साहस दिखाते हुए कोबरा को पकड़ लिया और उसे बोरी में बंद कर दिया।संत ने घटना की सूचना अपने परिवार वालों को दी, लेकिन उनके मौके पर पहुंचने में काफी समय लग गया। तब तक कई घंटे बीत चुके थे। परिजन संत को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कियालेकिन ज़हर का असर अधिक होने के कारण संत की जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि संत बेहद साहसी और श्रद्धालु स्वभाव के थे। सर्पदंश जैसी घटनाओं में समय पर इलाज कितना ज़रूरी है, यह मामला एक बार फिर उसकी गंभीरता को दर्शाता है।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow