Sambhal : जामा मस्जिद पर बयान को लेकर ममलुकुर्रहमान बर्क का बड़ा आरोप, सुदर्शन चैनल के मालिक को सम्भल से शहर बदर करने की मांग
ममलुकुर्रहमान बर्क ने प्रशासन को याद दिलाया कि इससे पहले भी, जब उनके वालिद हयात थे, सुरेश चंद जैन जल चढ़ाने की नीयत से सम्भल आए थे। उस समय इस मामले में कोतवा
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता एवं स्वर्गीय डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के बेटे ममलुकुर्रहमान बर्क ने फेसबुक के माध्यम से प्रशासन का ध्यान एक गंभीर मुद्दे की ओर खींचा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है कि सुदर्शन चैनल के स्वामी सुरेश चंद जैन एक बार फिर सम्भल पहुंचे हुए हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जामा मस्जिद सम्भल को हरिहर मंदिर बताकर उसे “मुक्त कराने” जैसे बयान दे रहे हैं।
ममलुकुर्रहमान बर्क ने प्रशासन को याद दिलाया कि इससे पहले भी, जब उनके वालिद हयात थे, सुरेश चंद जैन जल चढ़ाने की नीयत से सम्भल आए थे। उस समय इस मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई थी और उन्हें जेल भी भेजा गया था। उन्होंने सम्भल प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति की गतिविधियां शहर की शांति और सौहार्द के लिए खतरा बन सकती हैं, इसलिए उसे तत्काल सम्भल से शहर बदर किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस बयान के बाद जिले की सियासत और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, वहीं अब सभी की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।
Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा
What's Your Reaction?











