Sambhal News: सांसद पिता बोले- गैर कानूनी तरीके से बाबरी मस्जिद को किया गया शहीद। 

कड़ी चौकसी के बीच संपन्न हुई शाही जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज...

Dec 6, 2024 - 14:46
536 Views
Sambhal News: सांसद पिता बोले- गैर कानूनी तरीके से बाबरी मस्जिद को किया गया शहीद। 
ममलूकुर्रेहमान, सपा सांसद पिता

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। 6 दिसंबर व जुमे की नमाज को लेकर सम्भल में कड़ी चौकसी देखने को मिली है। सम्भल में 30 मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ ड्रोन कैमरो से निगरानी देखने को मिली है। हाई अलर्ट पर रहे सम्भल में डीएम एसपी की देखरेख में जुमे की नमाज़ शांति पूर्वक अदा हो गई है। सांसद पिता ने कहा कि बाबरी मस्जिद को गैर कानूनी तरीके से शहीद किया गया था मैं चाहता हूं अब किसी मस्जिद के साथ ऐसा ना हो।

सम्भल हिंसा के बाद दूसरे जुमे की नमाज व 6 दिसंबर को देखते हुए सम्भल में 30 मजिस्ट्रेट की तैनाती स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई है। इसको देखते हुए सम्भल में हाई अलर्ट है गुरुवार को डीआईजी ने पीस कमेटी की मीटिंग कर शहर में फ्लैग मार्च किया था। उलेमाओ ने भी अपने आसपास की मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अपील की थी। आज शुक्रवार को डीएम एसपी ने जुमे की नमाज के मद्देनजर सम्भल पहुंचकर ड्रोन कैमरा से निगरानी की इसके साथ ही शाही जामा मस्जिद कमेटी ने भी वॉलिंटियर्स लगाकर नमाजियों के लिए सहायता प्रदान की है।

Also Read- Sambhal News: सम्भल हिंसा- 34 उपद्रवी गिरफ्तार, 83 प्रकाश में आए, 400 उपद्रवी आइडेंटीफाई।

शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरआरएफ व पीएसी जवानों की तैनाती की गई थी। जुम्मे की नमाज पढ़ने शाही जामा मस्जिद पहुंचे सांसद पिता ममलुकुर्रेमान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद को गैर कानूनी तरीके से शहीद किया गया था अब मैं चाहता हूं कोई मस्जिद इस तरह शहीद न हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow