Hathras : शीतलहर में जिलाधिकारी ने रात्रि निरीक्षण किया, अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था जांची

जिलाधिकारी ने तालाब चौराहा, सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार और रेलवे स्टेशन सहित बेघरों के लिए बनाए गए रैन बसेरा स्थलों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलाव की व्यव

Dec 31, 2025 - 23:22
30 Views
Hathras : शीतलहर में जिलाधिकारी ने रात्रि निरीक्षण किया, अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था जांची
औचक निरीक्षण करते जिलाधिकारी अतुल वत्स

हाथरस। भीषण ठंड और शीतलहर के बीच जिलाधिकारी अतुल वत्स ने देर रात शहर के प्रमुख चौराहों पर जल रहे अलावों और रैन बसेरा स्थलों का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तालाब चौराहा, सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार और रेलवे स्टेशन सहित बेघरों के लिए बनाए गए रैन बसेरा स्थलों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलाव की व्यवस्था देखी और वहां मौजूद लोगों से बात की। लोगों ने बताया कि तय जगहों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे हैं।

रैन बसेरों में भी उन्होंने ठहरे लोगों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। लोगों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में अलाव, पेयजल, कंबल, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस को रैन बसेरों का नियमित निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि शीतलहर के समय आम लोगों को ठंड से बचाना जिला प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि ठंड से राहत के सभी इंतजाम शासन की मंशा के अनुसार पूरी गंभीरता से लागू किए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Also Click : CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव- 3 मार्च की परीक्षा स्थगित, अब इस तारीख से होंगी परीक्षाएं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow