Sambhal: सम्भल में दिव्यांगों का हल्ला बोल, सौ प्रतिशत दिव्यांग साथी पर हुई कार्यवाही से भड़के, एडीएम को सौंपा ज्ञापन।

सम्भल में नई तहसील स्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कासिम के नेतृत्व में मंगलवार को दिव्यांगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय विकलांग एवं महिला सशक्तिकरण

By INA News Desk
Nov 4, 2025 - 15:09
103 Views
Sambhal: सम्भल में दिव्यांगों का हल्ला बोल, सौ प्रतिशत दिव्यांग साथी पर हुई कार्यवाही से भड़के, एडीएम को सौंपा ज्ञापन।
सम्भल में दिव्यांगों का हल्ला बोल, सौ प्रतिशत दिव्यांग साथी पर हुई कार्यवाही से भड़के, एडीएम को सौंपा ज्ञापन।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में नई तहसील स्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कासिम के नेतृत्व में मंगलवार को दिव्यांगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय विकलांग एवं महिला सशक्तिकरण विकास फाउंडेशन के बैनर तले बड़ी संख्या में दिव्यांग साथी एकजुट होकर पहुंचे और एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

दिव्यांगों ने अपने साथी पर की गई कार्यवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस साथी पर कार्रवाई की गई है, वह पूरी तरह से निर्दोष है और उसे न्याय दिलाया जाना चाहिए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कासिम ने कहा कि प्रशासन ने शांति भंग की धारा लगाकर दिव्यांग समाज का अपमान किया है। उन्होंने मांग की कि उक्त धारा को तत्काल निरस्त किया जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की जाए। दिव्यांगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनके साथी को राहत नहीं दी गई, तो वे तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने शासन-प्रशासन से अपील की कि दिव्यांगों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया न अपनाया जाए और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन के दौरान दिव्यांगों ने एकता का परिचय देते हुए कहा कि अब कोई अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन प्राप्त कर एडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Also Read- Lucknow : स्नान पर्वों और मेलों के सकुशल आयोजन के लिए 'स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता' हो तैयारियों का आधार- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow