Hardoi: 13 दिसम्बर 2025 की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु न्यायिक अधिकारियों की हुई बैठक। 

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों

Nov 4, 2025 - 15:22
67 Views
Hardoi: 13 दिसम्बर 2025 की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु न्यायिक अधिकारियों की हुई बैठक। 
13 दिसम्बर 2025 की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु न्यायिक अधिकारियों की हुई बैठक। 

हरदोई: जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिकारियों के साथ बैठक की गई। 

अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेंद्र प्रताप ने बताया कि 13 दिसम्बर 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एन0आई0 एक्ट , मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्दुत एवं जल बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर) सिविल वाद एवं राजस्व वाद आदि निस्तारण योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। अपर जिला जज द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के आधार पर कराएं जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। उक्त बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  ऋचा वर्मा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजली रानी, काव्या सिंह,अपर सिविल जज सीनियर डिवीज़न,अर्शी नूर, सचिन वर्मा, सिविल जज जू0डि0 पूर्वी नेगी चौधरी, अपर सिविल जज जू0डि0 कीर्ति सिंह,प्रियंका चौधरी, शाक्षी चौधरी,सिविल जज जू0डि0/एफ0टी0सी0, विशाल दीक्षित  बैठक में उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow : उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने महिला क्रिकेट विश्व कप की ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ दीप्ति शर्मा को दी बधाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow