उत्तराखंड: किसानों का धान का पोर्टल जल्द बढ़ेगा- राजेश कुमार

काशीपुर में स्टेडियम में सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रस्थान के समय पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार ने धान तुलाई एवं पोर्टल बढ़ाने की किसाने की मांग को लेकर वार्ता

Nov 4, 2025 - 15:02
44 Views
उत्तराखंड: किसानों का धान का पोर्टल जल्द बढ़ेगा- राजेश कुमार
किसानों का धान का पोर्टल जल्द बढ़ेगा- राजेश कुमार

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर। काशीपुर में स्टेडियम में सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रस्थान के समय पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार ने धान तुलाई एवं पोर्टल बढ़ाने की किसाने की मांग को लेकर वार्ता की गई। उन्होंने कहा  जिला उधम सिंह नगर में किसानों का धान लगभग 60% खेत में खड़ा है पोर्टल बंद होने के कारण किसानों का धान नहीं तोला जा रहा है वहीं कच्चे आडती किसानों का धान नहीं खरीद रहे हैं जिससे किसानों पर भारी संकट गहरा रहा है और घाटे की मार झेल रहे हैं। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार को आश्वासन देते हुए कहां कि इस समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा और किसानों के धान के लिए पोर्टल को बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। वहीं उन्होंने उड़ान भरते समय हेलीपैड पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया को सीएम धामी ने इन्हे आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। मेरा प्रयास है कि मैं किसानो की आवाज बनकर उनकी भावनाओं से अपनी सरकार के मुखिया को अवगत कराया गया।

Also Read- Uttarakhand: दोराहा पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 बोर के साथ युवक को दबोचा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow