Sambhal: योगी सरकार के हलाल सर्टिफिकेशन पर रोक के फैसले पर भड़के सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, भारत धार्मिक मुल्क नहीं, निर्यात पर भी लगाए रोक। 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा राज्य में हलाल सर्टिफाइड वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश के बाद सियासत तेज हो गई है। सम्भल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने इस फैसले

By INA News Desk
Oct 22, 2025 - 15:55
135 Views
Sambhal: योगी सरकार के हलाल सर्टिफिकेशन पर रोक के फैसले पर भड़के सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, भारत धार्मिक मुल्क नहीं, निर्यात पर भी लगाए रोक। 
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा राज्य में हलाल सर्टिफाइड वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश के बाद सियासत तेज हो गई है। सम्भल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर सवाल उठाया जिसमें कहा गया था कि हलाल सर्टिफिकेशन के जरिए गैर-खाद्य वस्तुओं में भी करीब 25 हजार करोड़ रुपये कमाए गए और उस धन का इस्तेमाल आतंकवाद, लव जिहाद और धर्मांतरण में किया गया।

सांसद बर्क ने मुख्यमंत्री से इस दावे के सबूत मांगे हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस प्रमाण के इस तरह का बयान देना न केवल भ्रामक है, बल्कि धार्मिक और व्यावसायिक स्वतंत्रता पर हमला है। सांसद ने कहा कि हलाल सर्टिफाइड वस्तुओं पर रोक असंवैधानिक है और यह व्यापारिक स्वतंत्रता का खुला उल्लंघन है। उन्होंने योगी सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का भी आरोप लगाया। बर्क ने कहा कि यदि सरकार को हलाल प्रमाणन से इतनी दिक्कत है तो वह हलाल सर्टिफाइड वस्तुओं के एक्सपोर्ट (निर्यात) पर भी रोक लगाए। उन्होंने सरकार को इस दिशा में कदम उठाने की चुनौती दी। सांसद ने कहा कि हलाल सर्टिफिकेशन केवल मुस्लिम समाज से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि कई देशों की व्यापारिक मांग का हिस्सा है। इस पर रोक लगाना न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाएगा बल्कि उत्तर प्रदेश की छवि को भी प्रभावित करेगा।

Also Read- Sambhal: सम्भल में दीपावली पर पुलिस की कड़ी चौकसी, एएसपी ने पुलिस-पीएसी के साथ किया फुटमार्च

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement