Sambhal: सम्भल में दीपावली से पहले बाजारों में रौनक, सजावटी सामान की बढ़ी मांग। 

दीपावली पर्व नजदीक आते ही सम्भल के बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर की मुख्य बाजारों में इन दिनों दीपावली के सामानों की खरीददारी चरम पर है। धनतेरस और दीपावली

By INA News Desk
Oct 18, 2025 - 11:50
32 Views
Sambhal: सम्भल में दीपावली से पहले बाजारों में रौनक, सजावटी सामान की बढ़ी मांग। 
सम्भल में दीपावली से पहले बाजारों में रौनक, सजावटी सामान की बढ़ी मांग।

उवैस दानिश, सम्भल 

दीपावली पर्व नजदीक आते ही सम्भल के बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर की मुख्य बाजारों में इन दिनों दीपावली के सामानों की खरीददारी चरम पर है। धनतेरस और दीपावली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है और सजावटी सामान से लेकर पूजा-पाठ के उत्पादों तक हर चीज की बिक्री जोरों पर है।

बाजार में रंग-बिरंगी झालरों, मोमबत्तियों, कलेंडरों, मिट्टी और फाइबर की मूर्तियों के अलावा पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी है। दुकानदारों ने बताया कि दीपावली पर इस बार ग्राहकों का रुझान आकर्षक बिजली की झालरों और सुंदर मूर्तियों की ओर अधिक है। लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियों की सबसे ज्यादा मांग बनी हुई है। बाजार में 40 रुपये से लेकर 600 रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं, जिनमें मिट्टी, प्लास्टर और फाइबर से बनी मूर्तियां खरीदारों को खूब भा रही हैं। ग्राहक अंशु त्यागी ने बताया कि दीपावली पर घर को सजाने और माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए वे हर साल नई मूर्तियां खरीदते हैं। इस बार बाजार में तरह-तरह की डिजाइन और रंगों की मूर्तियां देखकर बहुत खुशी हो रही है।

वहीं ग्राहक आयुष ने कहा कि इस बार बाजार में बिजली की झालरों की नई वैराइटी आई है, जिससे घर की सजावट और भी आकर्षक बन जाएगी। दुकानदार मोहम्मद शाजेब ने बताया कि दीपावली का पर्व व्यापारियों के लिए सबसे बड़ा त्योहार होता है। धनतेरस और दीपावली पर ग्राहकों की भारी भीड़ आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बाजार में लोगों का जो उत्साह दिख रहा है, उससे स्पष्ट है कि इस बार बिक्री पिछले साल की तुलना में अधिक रहने वाली है। दूसरे दुकानदारों का कहना है कि दीपावली से पहले ही ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है, और लोग छोटे-बड़े सभी प्रकार के सामान खरीद रहे हैं। बाजार में दीपावली की रौनक देखने लायक है। रोशनी, सजावट और उत्साह से शहर के बाजार जगमगा उठे हैं।

Also Read- Sambhal: धनतेरस पर सम्भल का सर्राफा बाजार चमका, राममंदिर मॉडल और चांदी के सिक्कों की बढ़ी मांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow