होली से पहले योगी सरकार का बड़ा अभियान: ग्राम पंचायतों में 2-4 मार्च तक चलेगा मेगा स्वच्छता अभियान।

प्रदेश में होली पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और मच्छर जनित बीमारियों से

Mar 1, 2026 - 19:31
 0  9
होली से पहले योगी सरकार का बड़ा अभियान: ग्राम पंचायतों में 2-4 मार्च तक चलेगा मेगा स्वच्छता अभियान।
होली से पहले योगी सरकार का बड़ा अभियान: ग्राम पंचायतों में 2-4 मार्च तक चलेगा मेगा स्वच्छता अभियान।
  • 2 से 4 मार्च तक समस्त ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान
  • सीएम योगी ने दिया होली पर्व पर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश
  • सभी डीएम और सीडीओ करेंगे मॉनिटरिंग, मच्छर जनित रोगों की रोकथाम पर भी विशेष फोकस

लखनऊ। प्रदेश में होली पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत 2 से 4 मार्च तक पूरे प्रदेश की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता और सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। सीएम योगी ने अफसरों को त्योहार को लेकर सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत सभी डीएम और सीडीओ मॉनिटरिंग करेंगे।

  • सफाई के साथ फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव भी

इस अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम स्थलों, घाटों, तालाबों, अमृत सरोवरों और स्नान स्थलों की सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और अपशिष्ट निस्तारण जैसे कार्य किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि होलिकोत्सव से पहले और बाद दोनों अवधि में कार्यक्रम स्थलों पर विशेष सफाई सुनिश्चित की जाए।

  • जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की जाएगी सुनिश्चित

पंचायतीराज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा है कि कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत सभी अपशिष्ट पदार्थों का समुचित निपटान किया जाए। ग्राम पंचायतों में निर्मित रूरल रिसोर्स सेंटर पर समस्त कचरा एकत्र किया जाए।  जलभराव वाले स्थलों की पहचान कर स्थायी उपायों के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव हो सके। 

  • स्थानीय ग्राम पंचायतों को सौंपी गई जिम्मेदारी

सभी जिला पंचायतीराज अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नदी-तालाबों या सरोवरों के घाटों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सुरक्षा इंतजाम की जिम्मेदारी भी स्थानीय ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है। इस पूरे अभियान की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी।

Also Read- Sambhal : सम्भल में अयातुल्ला अली खामनेई की मौत की खबर पर उबाल, हजारों शिया समुदाय का प्रदर्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।