Sambhal : स्वर्णकार समाज ने अजमीढ़ महाराज जयंती पर किया भव्य सम्मान समारोह व परिचय सम्मेलन

मुख्य अतिथि सुधीर कुमार ने कहा कि अजमीढ़ महाराज स्वर्णकार समाज के आराध्य व कुल देवता हैं, जिनका इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। उन्होंने समाज से आह्वा

Sep 25, 2025 - 20:57
 0  63
Sambhal : स्वर्णकार समाज ने अजमीढ़ महाराज जयंती पर किया भव्य सम्मान समारोह व परिचय सम्मेलन
स्वर्णकार समाज ने अजमीढ़ महाराज जयंती पर किया भव्य सम्मान समारोह व परिचय सम्मेलन

Report : उवैस दानिश, सम्भल

मैंढ़ कुनबा मासिक पत्र के तत्वावधान में गुरुवार को डायमंड वेंकट हॉल में अजमीढ़ महाराज जयंती के अवसर पर स्वर्णकार सम्मान समारोह व परिचय सम्मेलन का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी व अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता व अजमीढ़ महाराज जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद बच्चों ने मां सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा गुजरात का प्रसिद्ध डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।

मुख्य अतिथि सुधीर कुमार ने कहा कि अजमीढ़ महाराज स्वर्णकार समाज के आराध्य व कुल देवता हैं, जिनका इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि वर्तमान समय में राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भागीदारी करें, ताकि समाज व राष्ट्र दोनों मजबूत हो सकें। विशिष्ट अतिथि राजेश वर्मा ने अजमीढ़ महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के समकालीन और मित्र थे। हस्तिनापुर के राजा श्रीहस्ति के ज्येष्ठ पुत्र के रूप में जन्मे अजमीढ़ महाराज आभूषण निर्माण में निपुण थे। उनके वंशजों ने ही स्वर्ण व्यवसाय को आगे बढ़ाया।कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 11 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। मैंढ़ कुनबा पत्रिका के प्रधान संपादक पुरुषोत्तम शरण वर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्णकार समाज को एक मंच पर एकजुट करना, समाजसेवियों, पत्रकारों, वयोवृद्धों, नारी शक्ति व बच्चों का सम्मान करना है।

अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा 'प्रताप' ने सभी स्वर्णकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज की एकता व प्रगति का प्रतीक है। इस अवसर पर सम्भल सहित हापुड़, नोएडा, कानपुर, काशीपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बदायूं आदि स्थानों से बड़ी संख्या में स्वर्णकार बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कु. अदिति वर्मा व विकास कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। अंत में अध्यक्षता कृष्ण कुमार वर्मा ने की। कार्यक्रम में उमाशंकर वर्मा, सुधांशु वर्मा, दीपक सोनी, प्रवीण वर्मा, ठाकुरदास वर्मा, सचिन वर्मा, गीता वर्मा, वंदना वर्मा समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : महिला सशक्तीकरण की दिशा में नए कीर्तिमान गढ़ रही योगी सरकार, निर्धन परिवारों की बेटियों का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow