Sambhal : एक दिन की डीएम की महत्वपूर्ण बैठक, सड़कों की गुणवत्ता सुधार और बाल विवाह रोकथाम पर जोर

एक दिन की जिलाधिकारी रहनुमा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए और प्रगति रिपोर्ट समय-समय

Sep 25, 2025 - 21:00
 0  142
Sambhal : एक दिन की डीएम की महत्वपूर्ण बैठक, सड़कों की गुणवत्ता सुधार और बाल विवाह रोकथाम पर जोर
एक दिन की डीएम की महत्वपूर्ण बैठक, सड़कों की गुणवत्ता सुधार और बाल विवाह रोकथाम पर जोर

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के कलेक्ट्रेट सभागार में चंदौसी क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एक दिन की जिलाधिकारी रहनुमा ने की। इस दौरान बरसात के पानी के कारण खराब हो रही सड़कों की मरम्मत और निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।बैठक में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई। सीता आश्रम पुलिस चौकी से पथरा मोड़ तक सड़क निर्माण/मरम्मत कराकर आमजन की सुविधा सुनिश्चित की जाए। बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिल सकें। किशोरावस्था में बाल विवाह पर रोक, विशेषकर अल्पसंख्यक समाज में, को सख्ती से लागू करने के लिए प्रशासनिक कदम उठाए जाएं।एक दिन की जिलाधिकारी रहनुमा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए और प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि बाल विवाह समाज के विकास में बड़ी बाधा है, इसे रोकना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, नगर पालिका परिषद चन्दौसी के अधिशासी अधिकारी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनता से जुड़े मुद्दों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस बैठक को लेकर क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से लंबित समस्याओं का जल्द समाधान होगा और क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे।

Also Click : Lucknow : महिला सशक्तीकरण की दिशा में नए कीर्तिमान गढ़ रही योगी सरकार, निर्धन परिवारों की बेटियों का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

बाइट - 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow