Sambhal : मिशन शक्ति (फेज 5.0) को सफल बनाने के लिए डीआईजी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) व नोडल अधिकारी मिशन शक्ति अनुकृति शर्मा, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों सहि

By INA News Desk
Sep 25, 2025 - 21:04
232 Views
Sambhal : मिशन शक्ति (फेज 5.0) को सफल बनाने के लिए डीआईजी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक
मिशन शक्ति (फेज 5.0) को सफल बनाने के लिए डीआईजी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वालंबन को लेकर चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान (फेज 5.0) के अंतर्गत गुरुवार को पुलिस लाइन बहजोई में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुनिराज ने की। इस दौरान जनपद के सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) व नोडल अधिकारी मिशन शक्ति अनुकृति शर्मा, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में डीआईजी मुनिराज ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य न केवल महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाने में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों को सक्रिय रखा जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके।डीआईजी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला हेल्पडेस्क, महिला हेल्पलाइन 1090, और अन्य हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। इसके साथ ही महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की त्वरित सुनवाई और कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।गोष्ठी में यह भी चर्चा हुई कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। मिशन शक्ति अभियान के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण, कानूनी जानकारी, साइबर सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने बताया कि लगातार विशेष अभियान चलाकर स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। वहीं, थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने और प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।इस अवसर पर डीआईजी मुनिराज ने कहा कि मिशन शक्ति को जनांदोलन का रूप देना होगा। जब समाज का हर वर्ग इस अभियान से जुड़ेगा, तभी महिलाओं के प्रति सुरक्षित और सशक्त वातावरण तैयार हो सकेगा।

तत्पश्चात डीआईजी मुनिराज द्वारा थाना बहजोई के मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया, महिला सम्बन्धी शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया गया। मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं मौजूद पुलिस कर्मियों को आवशयक दिशा-निर्देश दिये गये।

Also Click : Lucknow : महिला सशक्तीकरण की दिशा में नए कीर्तिमान गढ़ रही योगी सरकार, निर्धन परिवारों की बेटियों का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement