Sambhal: सम्भल में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार। 

जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव कान्हऊ में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर

Oct 18, 2025 - 22:16
247 Views
Sambhal: सम्भल में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार। 
डॉ. प्रदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी बहजोई

उवैस दानिश, सम्भल

जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव कान्हऊ में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कान्हऊ गांव निवासी एक महिला को पेट दर्द की शिकायत थी। परिजन उसे इलाज के लिए गांव में ही एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने महिला को इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार वाले आनन-फानन में महिला को हायर सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस चिकित्सा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Also Read- अमेरिका के टैरिफ खतरे पर बाबा रामदेव का कड़ा ऐलान: 'भारत को आंख दिखाने वाले की आंखें निकाल लेंगे', आत्मनिर्भर भारत पर जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow