बेनीगंज:  ईट से मार मार के 45 वर्षीय युवक की हत्या, दो आरोपी सीसीटीवी फुटेज से गिरफ्तार।

बेनीगंंज के कोथावां-अतरौली मार्ग पर  पुरवा बाजीराव गांव जाने वाली सड़क पर युवक की देर शाम युवक की हत्या करके आरोपी मौके से फरार हो गए घटना की

By INA News Desk
Oct 22, 2025 - 22:23
142 Views
बेनीगंज:  ईट से मार मार के 45 वर्षीय युवक की हत्या, दो आरोपी सीसीटीवी फुटेज से गिरफ्तार।
ईट से मार मार के 45 वर्षीय युवक की हत्या, दो आरोपी सीसीटीवी फुटेज से गिरफ्तार।

बेनीगंज /कोतवाली बेनीगंंज के कोथावां-अतरौली मार्ग पर  पुरवा बाजीराव गांव जाने वाली सड़क पर युवक की देर शाम युवक की हत्या करके आरोपी मौके से फरार हो गए घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हत्या की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक अतरौली थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव निवासी परसराम सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र जसवंत सिंह उम्र 45 वर्ष शाम 6:00 बजे अपने साथी देशराज के साथ निकला था। उसके बाद पुरवा बाजीराव मोड़ पर ईंट से सर पर वार कर उसकी हत्या कर शव छोड़कर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल पर प्राo नि0ओमपृकाश सरोज कोतवाली बेनीगंज एसपी मार्कंडेय सिंह व सीओ हरियावां सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। वहीं पास मे आदित्य टेंडर्स की मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध लोगों की वीडियो फुटेज मिले उसी आधार पर पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Also Read- दीपोत्सव 2025: कहि न जाइ कछु नगर बिभूती...गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नौवीं बार रामनगरी में सरयू तट पर जले आस्था और आत्मीयता के दीप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow