Hardoi: घर में नहीं हुई थी चोरी, पत्नी द्वारा बताए गए स्थान पर मिला सामान

ति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी, जिससे उसकी पत्नी बक्शे से सामान निकालकर बक्शे को आंगन में खुला छोड़कर चली गयी थी।

Oct 6, 2024 - 20:55
 0  107
Hardoi: घर में नहीं हुई थी चोरी, पत्नी द्वारा बताए गए स्थान पर मिला सामान

Hardoi News INA.
कासिमपुर थाना क्षेत्र में एक चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने पुष्टि की है। जानकारी देते हुए हरदोई पुलिस ने बताया कि आशाराम पुत्र सुंदरलाल निवासी गांव मढौवा थाना कासिमपुर हरदोई ने उनके घर में 80,000 रुपये और कुछ आभूषण चोरी हो जाने को लेकर तहरीर दी थी। पुलिस द्वारा जांच करने पर ज्ञात हुआ कि आशाराम के पुत्र की शादी 16 नवंबर को तय है। पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी, जिससे उसकी पत्नी बक्शे से सामान निकालकर बक्शे को आंगन में खुला छोड़कर चली गयी थी। जिसके बाद आशाराम ने चोरी की घटना की आशंका जताई। उसकी पत्नी जब घर वापस आयी तो उसने बताया कि रुपये और अन्य सामान उसने किसी दूसरी जगह पर रख दिया था। जो मिल गया। आशाराम द्वारा इस मामले में कोई भी विधिक कार्रवाई की मांग नहीं की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow