Hardoi: लड़की को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Hardoi News INA.
संडीला कोतवाली पुलिस ने एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बीते 30 सितंबर एक महिला द्वारा शिकायत की गई थी कि उसकी पुत्री को हसरत पुत्र शाबिर निवासी मोहल्ला मण्डई कस्बा व थाना संडीला हरदोई बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
What's Your Reaction?











