Health News: बालों की समस्याओं से है परेशान तो एलोवेरा दिलाएगा निजात, ऐसे करें इस्तेमाल।
अगर आपके बालों से जुड़ी कई समस्याएं हैं तो आपके लिए एलोवेरा का भी फायदेमंद साबित हो सकता है और आपके बालों...
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
अगर आपके बालों से जुड़ी कई समस्याएं हैं तो आपके लिए एलोवेरा का भी फायदेमंद साबित हो सकता है और आपके बालों से जुड़ी समस्याओं से निजात दिला सकता है। इसके लिए आपको एलोवेरा का कैसे इस्तेमाल करना है इसके बारे में जरूर बताएंगे।
-
एलोवेरा में छुपे हैं कई गुण
एलोवेरा को ज्यादातर स्किन केयर में इस्तेमाल किया जाता है और इसके काफी अच्छे रिजल्ट भी साबित होते हुए दिखाई दिए हैं। आयुर्वेद में भी एलोवेरा को सबसे बेहतरीन जड़ी बूटी माना गया है। अगर आप बालों की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको आज एलोवेरा के कुछ फायदाओं के बारे में बताएंगे और यह भी बताएंगे कि आप किस मात्रा में इसका इस्तेमाल करें जिससे आपकी बालों की समस्याएं जल्द से जल्द दूर हो जाए। अगर आपके बाल बहुत ज़्यादा झड़ रहे हैं या डैमज हो गए हैं तो आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर अपने बालों के बेहतरीन केयर कर सकते हैं।
-
बालों की समस्याओं से एलोवेरा दिलाएगा निजात
अगर आपको भी लंबी और घने बाल पसंद है तो एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर मिश्रण बनाएं। अब इसका पेस्ट बनाकर आप अपने बालों पर लगे और इसे कम से कम 1 घंटे के लिए लगा कर छोड़ दें। ऐसा आपको एक हफ्ते में दो बार जरूर करना होगा।
-
बालों में दिखेगी अच्छी चमक
अगर आप अपने बालों को शाइनी बनाना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपके बाल अच्छे दिखें तो इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं और इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएँ। इसके बाद आपको 1 घंटे बाद गुनगुने पानी से अपने बालों को अच्छे से धो लें। ऐसा अगर आप हफ्ते में दो बार करते हैं तो आपके बाल शाइनी दिखने लगेंगे।
Also Read- Health News: खाना खाते ही गड़बड़ होने लगता है आपका पेट, तों आजमाये यें टिप्स, होगा फ़ायदा।
-
एलोवेरा से बालों को बनाएं सॉफ्टवेयर
एलोवेरा को अगर आप अपने बालों पर लगाते हैं तो आपके बाल एकदम सॉफ्ट हो जाएंगे। इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 पका हुआ केला। 1 चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। फिर इसको आपको 30 मिनट तक अपने बालों पर लगाकर छोड़ देना है। इससे आपके बाल मुलायम हो जाएंगे और अगर आपकी बाल झड़ते हैं तो एलोवेरा से आपके बाल भी झड़ना कम हो जाएंगे।
What's Your Reaction?











