Health News: खाना खाते ही गड़बड़ होने लगता है आपका पेट, तों आजमाये यें टिप्स, होगा फ़ायदा। 

अक्सर देखा जाता रहा है कि कुछ लोग खाना खाते हैं और उसके बाद उनके पेट में गड़बड़ी होने लगती है। उनको खट्टी डकार ...

Oct 14, 2024 - 14:00
98 Views
Health News: खाना खाते ही गड़बड़ होने लगता है आपका पेट, तों आजमाये यें टिप्स, होगा फ़ायदा। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

आजकल के दौर में पेट से जुड़ी कई समस्याएं सामने आती रहती हैं। ज्यादातर लोगों को खाने के बाद पेट में गड़बड़ होने लगती है। ऐसे में आपको हम कुछ आसान तरीका बताएंगे जिससे आपकी पेट में गड़बड़ होने वाली दिक्कत दूर हो जाएगी।

  • पेट की गड़बड़ कर रही आपको परेशान

अक्सर देखा जाता रहा है कि कुछ लोग खाना खाते हैं और उसके बाद उनके पेट में गड़बड़ी होने लगती है। उनको खट्टी डकार आने लगती है और उनको बेचैनी होने लगती है। इसकी वजह यह है कि आजकल खानपान अच्छी तरीके से नहीं मिल रहा है। इसके साथ-साथ कुछ लोग बाहर का भी खाना खाते हैं जिससे उनके पेट में गड़बड़ी होने लगती है। कई बार ऐसा भी होता है कि सही समय पर खाना नहीं खाया जाता है और लेट खाना खाते हैं तो पेट में गड़बड़ी होने लगती है। और आपको खट्टी डकार आने लगते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिसे अपनाकर पेट की गड़बड़ी को दूर कर सकते हैं।

  • अपनी डाइट में शामिल करें यें चीजे

अगर आप पेट में होने वाली गड़बड़ी या फिर खट्टी डकारों की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो आप अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी और नींबू के साथ करें। ऐसा करने से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएंगे।

  • फाइबर युक्त खाद का करें इस्तेमाल

अपनी डाइट को अच्छा बनाने के लिए आप इसमें पत्तेदार सब्जियाँ, साबुत अनाज और फलों को शामिल कर सकते है। फाइबर आपकी पेट में होने वाली गंदगी को दूर करने का काम करता है।

Also Read- Health News: अगर बार-बार बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, तो डाइट में आज ही शामिल करें यें चीजें।

  • इन बातों पर विशेष दे ध्यान

आपको खाना खाते वक्त कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा।  खाना खाते समय आप अपनी बिल्कुल ना पिए। 2 से 3 घंटे बाद आप पानी पी सकते हैं। एक बात का ध्यान जरूर रखें कि आपको जितनी भूख हो उसे हमेशा थोड़ा कम खाना चाहिए। खाना खाने के बाद आप 30 मिनट पहला सकते हैं ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया बिल्कुल सही रहेगी और आपको पेट से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow