Viral News: महिला ने बनाई बेहद खतरनाक रील, एक कदम सरकने पर दिखता मौत का नजारा।

वायरल हो रही वीडियो में देखा गया है कि महिला एक बहुत बड़ी चट्टान पर बैठी...

Oct 14, 2024 - 14:07
65 Views
Viral News: महिला ने बनाई बेहद खतरनाक रील, एक कदम सरकने पर दिखता मौत का नजारा।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमे एक महिला रील बनाने के चक्कर में एक ऐसी हरकत करती है। बस समझो उसकी यें आखिरी रील होती।

  • आपने नहीं देखी होगी सबसे खतरनाक रील

इंटरनेट की दुनिया में फेमस होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। कुछ लोग तो सोशल मीडिया पर ऐसी-ऐसी वीडियो अपलोड करते हैं जिससे उन्हें अच्छा मुकाम हासिल हो जाता है तो कुछ लोग इसमें नाकामयाब भी होते हैं। लेकिन कुछ लोग तो ऐसी वीडियो बनाते हैं जिससे देखने वालों की सांसे तक अटक जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रही वीडियो में देखा गया है कि महिला एक बहुत बड़ी चट्टान पर बैठी हुई है। धीरे-धीरे महिला उस चट्टान से नीचे की तरफ खिसकने लगती है। अगर महिला एक कदम और खिसकती तो समझो उसको मौत का दीदार हो जाता। ऐसा करना महिला के लिए आखिरी दिन साबित हो सकता था।

Also Read- Viral News: एल्विस यादव का कंटेंट क्रिएटर ने चैलेंज किया कबूल, दूल्हा बनकर सड़क पर टहलता रहा शख्स।

  • वीडियो देख लोगों के अटकी सांसे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को एक्स पर @NeverteIImeodd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 9500 लाइक मिल चुकी है जबकि इस वीडियो को 18 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को लेकर कई यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर्स ने पूछा महिला बची या नहीं। दूसरे यूजर्स ने लिखा वाकई में सांसे अटका देने बाली रील है। वहीं तीसरे ने लिखा महिला में काफी हिम्मत है। बतादे की महिला इतने ऊंचे पहाड़ पर बैठी हुई है कि नीचे की सारी इमारतें बिल्कुल चींटी जैसी लग रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों की रातों की नींद उड़ गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow