Health News: अगर बार-बार बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, तो डाइट में आज ही शामिल करें यें चीजें।

ब्लड प्रेशर की समस्या जनता में आम हो गई है। ऐसे में लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए अंग्रेजी दवाइयां

By INA News Desk
Oct 14, 2024 - 00:50
1,189 Views
Health News: अगर बार-बार बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, तो डाइट में आज ही शामिल करें यें चीजें।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों का ब्लड प्रेशर बार-बार बढ़ जाता है। ऐसे में वह अंग्रेजी दवाइयां का इस्तेमाल करते हैं जिससे उनको बाद में परेशानी उठाना पड़ती है। ऐसे में आपको कुछ देसी उपाय बताएंगे जिसे अपना कर आप ब्लड प्रेशर से कुछ हद तक निजात पा सकते हैं।

  • ब्लड प्रेशर पर करें काबू

आजकल के दौर में देखा जा रहा है कि ब्लड प्रेशर की समस्या जनता में आम हो गई है। ऐसे में लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए अंग्रेजी दवाइयां का इस्तेमाल भी खूब करते हैं। दवाइयां से जब तक आराम मिलता है जब तक उसका असर बना रहता है फिर से ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है और आपको परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आप दवाइयां खाकर ही ब्लड प्रेशर पर कंट्रोल कर सकते हैं तो यह आपकी गलतफहमी साबित हो सकती है। आज हम आपको कुछ खाने में चीजों के बारे में बताएंगे जिसे अपनाकर आप ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पा सकते हैं।

Also Read- Health News: पिघल जाएगी पेट की चर्बी, सुबह नाश्ते से पहले लेना होगा यें...

  • डाइट में इन चीजों को करें शामिल

अगर आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको कुछ चीजों अपनी डाइट में शामिल करना होगा जो कि आपको काफी फायदा करेंगे। आपको अपनी डेली डाइट में फल, सब्जी, साबुत अनाज और लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके साथ-साथ आप एवोकाडो, कीवी और संतरे का सेवन कर सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां भी ब्लड प्रेशर पर काबू पाने में मददगार साबित हो सकती हैं। अगर आप ड्राई फ्रूट में पिस्ता और अखरोट को भी शामिल करना चाहते हैं तो यह भी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। अगर आप इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो आपको ब्लड प्रेशर की समस्या से जरूर निजात मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow