Jharkhand News: हरियाणा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद झारखंड चुनाव मे शक्ति सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में इस बात की चर्चा है कि हरियाणा चुनाव नतीजों और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए झारखंड के युवाओं से जुड़ाव जो दिल्ली विश्वविद्यालय में रहने के कारण ही शक्ति सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
Jharkhand News INA.
विपक्ष के जीत के तमाम दावों, रणनीतियों, किसान आंदोलन, पहलवान आंदोलन के बाद भी भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफलता मिली है। राजनीतिक पंडितों ने इसका श्रेय भाजपा के चुनाव प्रबंधन अपने नेताओं का सही इस्तेमाल और मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुँचाने को दिया है।
हरियाणा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार और प्रबंधन में मऊ निवासी दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह का भी प्रमुख योगदान रहा। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शक्ति सिंह को हरियाणा चुनावों का प्रभार सौंपा था। भाजपा सरकार द्वारा युवाओं के लिए किए गए काम और शक्ति सिंह की रणनीतियों और प्रचार प्रसार का प्रभाव रहा कि युवा भाजपा की तरफ आकर्षित हुए।
हरियाणा चुनावों में सफलता के बाद शक्ति सिंह को भाजपा ने नया भार सौंपा है। अब शक्ति सिंह झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा युवा मोर्चा के सह-प्रभारी होंगे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में इस बात की चर्चा है कि हरियाणा चुनाव नतीजों और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए झारखंड के युवाओं से जुड़ाव जो दिल्ली विश्वविद्यालय में रहने के कारण ही शक्ति सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
What's Your Reaction?