JK News: सेना की गाड़ी पर आतंकवादियों ने की गोलीबारी, दो जवान समेत 4 की मौत। 

आतंकवादियों ने सेवा की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की जिससे भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो...

Oct 25, 2024 - 12:50
105 Views
JK News: सेना की गाड़ी पर आतंकवादियों ने की गोलीबारी, दो जवान समेत 4 की मौत। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकवादियों के द्वारा सेना की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस अंधाधुंध फायरिंग में 2 जवान समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 1 जवान घायल हो गए।

सेना की गाड़ी पर आतंकवादी हमला

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को रोकने के लिए लगातार भारतीय सेना काम कर रही है। लेकिन उसके बावजूद भी कहीं ना कहीं आतंकवादी मौका पाकर भारतीय सेना के जवानों के ऊपर हमला कर ही दे रहे हैं। यहां गुरुवार को आतंकियों के द्वारा सेना की गाड़ी के ऊपर अचानक से हमला कर दिया गया। यहां आतंकवादियों ने सेवा की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की जिससे भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गई जबकि दो पोर्टर को भी गोली लग गई।जबकि 1 जवान घायल हो गए। वही पोर्टर के बारे में बताया गया कि यह लोग भारतीय सेना के लिए काम करते थे। पहाड़ी इलाकों में सेना के पास सामान पहुंचाने का काम किया करते थे। आतंकियों ने यें हमला बारामूला जिले के बोटापत्थर गुलमर्ग इलाके में किया है।

Also Read- Flight's Threats: 11 दिनों में 250 से अधिक विमानों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, केंद्र सरकार अलर्ट

आतंकियों ने एक हफ्ते में किया 4 हमले

आतंकियों के द्वारा एक हफ्ते में चार हमले किए जाने के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 18 अक्टूबर को शोपियाँ में एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं 20 अक्टूबर को गांदरबल इलाके में आतंकियों ने हमला किया था जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। वही 24 अक्टूबर को पुलवामा में गोलीबारी की और इसमें एक गैर कश्मीरी की मौत हो गई। वही चौथी घटना भी 24 अक्टूबर की है यहां आतंकियों ने बारामुला इलाके में सेना की गाड़ी पर हमला किया और यहां दो जवान सहित चार लोगों की मौत हो गई। हम लोगों के बाद से लगातार भारतीय सेवा आतंकियों की तलाश कर रही है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि भारतीय सेना जल्द ही आतंकियों का खात्मा कर देगी।उनको किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow