Political News: झारखंड में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरजेडी, 20 सीटों की रखी थी मांग। 

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के तरफ से तारीखों का ऐलान किया गया था। जिसमे....

Oct 23, 2024 - 11:46
82 Views
Political News: झारखंड में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरजेडी, 20 सीटों की रखी थी मांग। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजद के द्वारा 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। यह ऐलान प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद किया गया है।

  • राजद ने इतनी सीटों की रखी थी मांग

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के तरफ से तारीखों का ऐलान किया गया था। जिसमे 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है। इस ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी दमखाल के साथ चुनावी तैयारी में जुट गई है। तो वहीं राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के नेता तेजस्वी यादव भी झारखंड चुनाव को लेकर काफी एक्टिव दिखाई दे रहे है। उनके द्वारा 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। बताते चलें कि तेजस्वी यादव ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर 20 से 22 सीटों की मांग रखी थी। इसके बाद उनकी मुलाकात JNM के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हुई थी। जहां 6 सीटों पर बात बन गई। प्रदेश में राजद 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Also Read- Political News: राज ठाकरे की पार्टी ने 45 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, अमित ठाकरे भी लड़ेंगे चुनाव।

  • इन सीटों पर राजद ने उतारे उम्मीदवार

राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की तरफ से 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है जिसमें सबसे चर्चित नाम जेल में बंद बालू माफिया सुभाष यादव का सामने आया है। RJD ने कोडरमा सीट से सुभाष यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। बताया जा रहा है कि लालू यादव के यह बेहद करीबी है। वहीं देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, चतरा से रश्मि प्रकाश, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह और हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह यादव को टिकट दिया है। बताते चलें कि दो चरणों में होने वाले मतदान के परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को होगी। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का JNM के साथ में गठबंधन हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow