Political News: राज ठाकरे की पार्टी ने 45 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, अमित ठाकरे भी लड़ेंगे चुनाव। 

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर राज ठाकरे भी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी ....

Oct 23, 2024 - 11:27
82 Views
Political News: राज ठाकरे की पार्टी ने 45 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, अमित ठाकरे भी लड़ेंगे चुनाव। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज ठाकरे की पार्टी ने 45 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें खुद उनके बेटे अमित ठाकरे भी विधानसभा का चुनाव लड़ते हुए दिखाई देंगे।

  • पार्टी की स्थिति सुधारने में जुटे राज ठाकरे

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर राज ठाकरे भी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी पार्टी का कई सालों से हाल बुरा चल रहा है जिससे वह महाराष्ट्र में अच्छी तरीके से प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। अबकी बार होने वाले विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे की मनसे ने पूरी तरीके से तैयारी शुरू कर ली है। बताते चलें कि राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बनाई थी। साल 2009 के विधानसभा चुनाव में राज की पार्टी से 13 कैंडिडेट चुनाव जीतकर विधायक बने थे। लेकिन इसके बाद से पार्टी का परफॉरमेंस लगातार खराब होता गया। राज ठाकरे को उम्मीद है कि होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी उभर कर सामने आएगी और कई प्रत्याशी जीत कर आएंगे।

Also Read- मुख्यमंत्री ने 22 से 28 अक्टूबर तक चलने वाले सिल्क एक्सपो का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री ने रेशम मित्र पत्रिका का भी किया विमोचन।

  • अमित ठाकरे इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

राज ठाकरे अपनी पार्टी की उम्मीदवारों को सोच समझकर चुनावी मैदान में उतर रही है।उनकी पार्टी की तरफ से अभी तक 45 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है और इसको लेकर एक सूची भी जारी कर दी गई है। इसमें खुद उनकी बेटी अमित ठाकरे का भी नाम है जो की माहीम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बताते चले चुनाव आयोग की तरफ से महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान किया गया था जिसमें 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होना है और 23 नवंबर को परिणाम घोषित होना है। वही लगातार देखा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow