Lifestyle News: बाथरूम और टाइल्स को चमकाने के लिए कोल्ड ड्रिंक का करें इस्तेमाल, चमकने लगेगा आपका घर...

अक्सर आप सभी को पता है कि लोग कोल्ड ड्रिंक को शौक के लिए पीते हैं। जब किसी को अपनी प्यास बुझानी होती है तो वह....

Oct 23, 2024 - 11:55
Nov 20, 2024 - 12:43
 0  80
Lifestyle News: बाथरूम और टाइल्स को चमकाने के लिए कोल्ड ड्रिंक का करें इस्तेमाल, चमकने लगेगा आपका घर...

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

अगर आपको हमेशा अपना घर चमचमाता हुआ देखना पसंद है तो आज हम आपको कोल्ड ड्रिंक से घर चमकाने का कुछ आसान तरीका बताएंगे जिसे आप इस्तेमाल कर अपने घर के फर्स और टॉयलेट को अच्छे से चमका सकेंगे।

  • चमचमाने लगेगा घर का सामान

अक्सर आप सभी को पता है कि लोग कोल्ड ड्रिंक को शौक के लिए पीते हैं। जब किसी को अपनी प्यास बुझानी होती है तो वह सॉफ्ट ड्रिंक यानी कि कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल करते हैं। जिससे उनकी कुछ हद तक प्यास बुझ जाती है। क्या आपने सोचा है कि कोल्ड ड्रिंक आपके घर को चमका सकती है? सोचने में आपको काफी हैरानी होगी लेकिन यह बात हंड्रेड परसेंट सही है। कोल्ड ड्रिंक की मदद से गंदे पड़े बाथरूम और टाइल्स को आसानी से क्लीन किया जा सकता है। कोल्ड ड्रिंस के फर्श की सफाई से लेकर कपड़ों पर पड़े निशान तक साफ कर सकते हैं। तों आपको बताएंगे कि कोल्ड ड्रिंक से आप किस तरीके से अपने घर के समान को अच्छे से साफ कर सकेंगे।

  • कोल्ड ड्रिंक से बॉथरूम करें साफ

बाथरूम को साफ करने के लिए सभी को क्लीनर की जरूरत होती है लेकिन ऐसे में कभी-कभी क्लीनर भी खत्म हो जाता है और बाजार से क्लीनर लाने तक का समय नहीं होता है।ऐसे में आप कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। टॉयलेट को साफ करने के लिए आप टॉयलेट पोट में कुछ देर के लिए कोल्ड ड्रिंक को डालकर छोड़ दें।फिर कुछ देर बाद आप ब्रस से अच्छे से रगड़ दें आपका टॉयलेट क्लीन हो जाएगा।

Also Read- Health News: जहरीली हवा से बचने के लिए अपने ये आसान टिप्स, नहीं होंगे बीमार...

  • कोल्ड ड्रिंक से टाइल्स करें साफ

अगर आप अपने फर्श को अच्छे से चमकाना चाहते हैं तो आप कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको अपने फर्श पर कोल्ड ड्रिंक को डाल देना होगा फिर उसके बाद थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी डाल दे। थोड़ी देर के लिए छोड़ दे और कुछ देर बाद अच्छे से ब्रश से रगड़कर साफ करें। आपका फर्श और टाइल्स क्लीन हो जाएंगे।

  • कोल्ड ड्रिंक से कपड़ों के दागों को करें दूर

अगर आपके कपड़ो में तेल या ग्रीस के दाग लग गए हैं और आपको हटाने में काफी दिक्कत हो रही है तो ऐसे में आप कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको सबसे पहले दाग़ वाली जगह पर कोल्ड ड्रिंक को कुछ देर के लिए लगाकर छोड़ देना होगा। थोड़ी देर बाद रगड़कर कपड़े को अच्छे से धोना होगा। इसके बाद आपके कपड़े में लगी तेल और गिरीश के दाग छूट जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।