Maharashtra Election: अजीत पवार ने पत्नी संग डाला वोट, जनता से की अपील।
महाराष्ट्र में आज विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। मतदान किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो किसान 6:00 तक जारी.....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
एनसीपी पार्टी के उम्मीदवार अजीज पवार आज मतदान करने अपनी पत्नी के साथ मतदान स्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने वोट डालने के बाद जनता से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की।
- पत्नी संग अजीत पवार ने डाला वोट
महाराष्ट्र में आज विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। मतदान किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो किसान 6:00 तक जारी रहेगी। जिसको लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और बारामती विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अजीत पवार आज मतदान करने काटेवाडी के जिला परिषद की प्राथमिक स्कूल पोलिंग बूथ पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार के साथ में वोट डाला। अजीत पवार ने कहा कि उनके परिवार की लोग आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी उनके परिवार के सदस्य एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं, और यह सबने देखा। हालांकि, इस बार उन्होंने बारामती में अपने मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। उन्हें उम्मीद है कि बारामती के लोग इस बार उन्हें विजयी बनाएंगे।
वहीं, विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के आरोपों के संदर्भ में अजित पवार ने कहा कि यह मुद्दा बारामती के लोगों के लिए सोचने योग्य होगा। चुनाव परिणाम इस बात पर निर्भर करेंगे कि मतदाता इस आरोप को किस दृष्टिकोण से देखते हैं और इस पर अपनी राय बनाते हैं।
Also Read- सुदृढ लॉजिस्टिक्स रेग्युलेटरी इकोसिस्टम की जरूरत, तैयार करें स्टेट लॉजिस्टिक्स प्लान: मुख्यमंत्री
- चाचा-भतीजे के बीच मुकाबला
बारामती सीट पर चाचा भतीजे के बीच मुकाबला होता हुआ दिखाई देगा। क्योंकि सीट पर एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार चुनावी मैदान में है तो वहीं एनसीपी-एसपी अजीत पवार के तरफ से युगेन्द्र पवार को टिकट देने का काम किया गया है। यहां पर चाचा भतीजी के बीच महा मुकाबला देखने को मिलता हुआ दिखाई देगा। वहीं युगेन्द्र पवार ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जनता अपना कीमती वोट मुझे देगी और यहां से हंड्रेड परसेंट मैं जीत कर आऊंगा। मुझे उम्मीद है कि यहां के लोग शरद पवार को बिल्कुल भूल नहीं सकते हैं। बताते चलें कि यहां 20 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। वही 23 नवंबर को मतगणना होनी है। जिसमें कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी भी अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ते हुए दिखाई दे रही।
What's Your Reaction?











