Crime News: पूर्व मंत्री अनिल देशमुख की गाड़ी पर हुआ हमला, सिर में आई गंभीर चोटें। 

महाराष्ट्र में 18 नवंबर को शाम 6:00 से चुनावी प्रचार पूरी तरीके से थम गए हैं। लेकिन आखिरी दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत.....

Nov 19, 2024 - 12:14
113 Views
Crime News: पूर्व मंत्री अनिल देशमुख की गाड़ी पर हुआ हमला, सिर में आई गंभीर चोटें। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गए इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • गाड़ी पर फेंके गए पत्थर

महाराष्ट्र में 18 नवंबर को शाम 6:00 से चुनावी प्रचार पूरी तरीके से थम गए हैं। लेकिन आखिरी दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लगा दी है। ऐसे में एनसीपी शरद गुट के नेता और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के गाड़ी पर कुछ लोगों के द्वारा हमला कर दिया गया। बताया गया कि हमला उस वक्त किया गया जो वह एक जनसभा को संबोधित करते हुए काटोल इलाके की तरफ जा रहे थे तभी उनकी गाड़ी के ऊपर कुछ लोगों ने पत्थर से हमला कर दिया जिसमें से कुछ पत्थर उनके सिर पर आकर लगे जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद उनका इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया जहां पर उनको भर्ती करते हुए उनका इलाज शुरू किया गया।

  • बेटे की चुनावी प्रचार में शामिल होने पहुंचे थे अनिल देशमुख

अनिल देशमुख के ऊपर हुए हमले के बाद बताया गया कि नरखेड़ इलाके में अपने बेटे सलिल देशमुख के लिए जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे हुए थे। तभी उनका काफिला कटोल-जलालखेड़ा रोड पर पहुंचा तभी कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी के हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए।

Also Read- Crime News: बहन की उठाने जा रहा था डोली, उठ गई खुद की अर्थी, खुशियों का माहौल गम मैं डूबा।

वही हमले के बाद एनसीपी शरद गुट ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तंज कसा है। ट्वीट में लिखा गया है कि, प्रदेश में कानून-व्यवस्था के लिए साढ़े तीन बज गये हैं. लोकतंत्र को नष्ट किया जा रहा है. इसका उदाहरण आज चुनाव का समापन है। विपक्षी पार्टियों की तरफ से प्रदेश में मौजूद एकनाथ शिंदे की सरकार पर निशाना साधने का काम किया गया और बताया कि आया कि किस तरीके से विपक्षी पार्टियों के नेताओं के ऊपर हमले किये जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow