Crime News: बहन की उठाने जा रहा था डोली, उठ गई खुद की अर्थी, खुशियों का माहौल गम मैं डूबा।
बिहार में एक खुशियों का माहौल अचानक से गम में डूब गया। जो भाई अपनी बहन की डोली उठने के लिए जा रहा था बाद में खुद उसकी अर्थी उठ गई। जहां पहले खुशियों ....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
बिहार में दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
- बहन की शादी में शामिल होने जा रहा था भाई
बिहार में एक खुशियों का माहौल अचानक से गम में डूब गया। जो भाई अपनी बहन की डोली उठने के लिए जा रहा था बाद में खुद उसकी अर्थी उठ गई। जहां पहले खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा था बाद में वहां पर गम का माहौल देखने को मिला। बताते चलें कि मामला भोजपुर इलाके का है। यहां पर रहने वाला 24 साल का सुरेंद्र अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए बुलेट बाइक से जा रहा था। तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- युवक के चाचा ने घटना के बारे में दी जानकारी
घटना को लेकर युवक के चाचा नागेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे के साथ में बुलेट बाइक पर सवार होकर अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही बाइक करनामेपुर बस स्टैंड के पास में पहुंची तभी दो बाइक पर चार लोग सवार होकर आए। जिनके पास हथियार थे उन्होंने बाइक को रोक लिया। जिसके बाद भतीजे सुरेंद्र को बाइक से उतारा फिर उसके साथ मारपीट करते हुए उसको गोली मार दी।नागेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें पूरे विवाद के बारे में मालूम नहीं है, लेकिन यह जानकारी मिली है कि स्कूल के दिनों में साकेत के साथ मेरे भतीजे राज सिंह का कुछ विवाद हुआ था और हो सकता है कि इसी विवाद में उसने गोली मारकर हत्या कर दी। वही इस घटना पर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है जो भी आरोपी होंगे उनकी शीघ्र ही गिरफ्तारी होगी और उनको जेल भेजने का काम किया जाएगा।
What's Your Reaction?











