UP News: पुलिस वालों ने वर्दी में बनाई रील तो होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पॉलिसी लागू।

Nov 18, 2024 - 13:39
51 Views
UP News: पुलिस वालों ने वर्दी में बनाई रील तो होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पॉलिसी लागू।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा एक पॉलिसी को लागू कर दिया गया है। इस पॉलिसी के तहत अगर कोई पुलिसकर्मी वर्दी में पहनकर रियल बनाता हुआ पाया गया और वह सोशल मीडिया पर अपलोड की गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • रील वीडियो से पुलिस की छवि हो रही थी धूमिल

उत्तर प्रदेश में लगातार देखा जा रहा था कि पुलिस के जवान वर्दी में पहनकर रील को बनाते थे और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देते थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते थे तो लोग पुलिस पर सवाल करने लगते थे। लेकिन अब पुलिसकर्मी वर्दी में रील नहीं बना पाएंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा एक पॉलिसी को लागू किया गया है जिसके तहत कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी में कोई भी एसी रील नहीं बना सकेगा जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो। इसलिए भविष्य में इसे रोकने के लिए सोशल मीडिया पॉलिसी बनाई गई है। पुलिस विभाग द्वारा जारी इस पॉलिसी में साफ शब्दों में सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई है। वही पुलिसकर्मियों से अपील की गई की वर्दी में रील ना बनाएं।

  • सोशल मीडिया पर इन चीजों के लिए कोई रोक नहीं

यह बयान पुलिसकर्मियों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर एक सामान्य दिशा-निर्देश के रूप में है। इसमें यह कहा गया है कि पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर अपने व्यक्तिगत विचार साझा करने की अनुमति होगी, बशर्ते वे इसे स्पष्ट रूप से एक निजी विचार के रूप में पेश करें। इसका मतलब यह है कि उन्हें अपने सरकारी कामकाज या संगठन से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की संस्था की छवि को नुकसान न पहुंचे। 

Also Read- Political News: गोविंदा की रोड शो के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती।

इसके अलावा, यदि पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पॉलिसी के तहत निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। यह उपाय इस लिए है ताकि सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियाँ उनके पेशेवर कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के साथ मेल खाती रहें और किसी भी प्रकार के विवाद या अनुशासनहीनता से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow