बिहार न्यूज़: जीतन साहनी हत्याकांड पर मचा सियासी बवाल, बिहार की राजनीति में भीतर ही भीतर घमासान।

By INA News Desk
Jul 17, 2024 - 16:24
133 Views
बिहार न्यूज़: जीतन साहनी हत्याकांड पर मचा सियासी बवाल, बिहार की राजनीति में भीतर ही भीतर घमासान।
जीतन साहनी हत्याकांड पर मचा सियासी बवाल
Advertisement
Advertisement
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, 4 आरोपी हिरासत में, पूंछतांछ जारी...

बिहार। जीतन साहनी हत्याकांड को लेकर बिहार की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। इस केस में हो रही देरी को लेकर लोग नीतीश सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। आम आदमी से लेकर राजनेता तक बिहार सरकार पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं।

हालांकि पुलिस ने हत्याकांड वाली जगह के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाली और 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूंछताछ जारी है। अभी पुलिस सीसीटीवी फुटेज से और सुबूतों को भी जुटाने का प्रयास कर रही है। उधर मुख्यमंत्री ने मुकेश सहनी से फोन पर बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी जीतन सहनी की हत्या पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, "VIP पार्टी चीफ मुकेश सहनी जी के पिता जीतन सहनी जी की हत्या अत्यंत ही दुख का विषय है"। उन्होंने कहा- मैं बिहार सरकार की तरफ से स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार मुस्तैदी से सहनी जी के परिवार के साथ खड़ी है, कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसे तुरंत सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाएगा।

दूसरी तरफ पप्पू यादव ने मुकेश सहनी के पिता की हत्या को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर बिना राजनीति किए सभी को बैठकर बात करनी चाहिए। अपराधी और हत्या की कोई धर्म जाति नहीं होती है। 13 दिन के बाद सभी दलों की बैठक बुलाकर अपराधी नेक्सस से बिहार को कैसे छुटकारा मिले इस पर चर्चा होनी चाहिए।

विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की सोमवार की रात निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है. वहीं बुधवार को अहले सुबह पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मुकेश सहनी के पैतृक घर बिरौल पहुंचकर उनसे मुलाकात की। वहीं पप्पू यादव ने बिहार में इस तरह की घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह बिहार में अपराधी माफिया लगातार अपराध को अंजाम दे रहे हैं, यह गंभीर विषय है।

इस पर बिना राजनीति किए हुए सभी दलों को एक साथ बैठकर बातें करनी चाहिए क्योंकि अपराधियों का ना कोई जाति होता है ना ही धर्म। इसीलिए बिहार के इस विषय पर निश्चित रूप से सर्वदलीय बैठक हो. उन्होंने आगे कहा कि मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद यह विषय काफी महत्वपूर्ण हो गया है। इसीलिए बिहार को अपराध मुक्त बनाने के लिए सभी लोगों को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। बता दें कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद पुलिस ने घर के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बिहार में मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस दावा कर रही है कि जीतन सहनी हत्याकांड में 4 लोग शामिल हैं। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से चारो आरोपी की पहचान की गयी है जिसमें से दो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में दोनों ने कई आरोप कबूले हैं। पुलिस आरोपी के बयान और घटनास्थल पर मिले सबूत की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

पुलिस मुख्यालय एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने बताया कि जीतन सहनी की हत्या के पीछे गांव के ही लोगों का हाथ है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसने जीतन सहनी के पास बाइक गिरवी रखकर कुछ रुपए उधार लिए थे। सोमवार की रात 10 बजे आरोपी बाइक छुड़ाने के लिए जीतन सहनी के पास गए थे. इसी दौरान ब्याज के रुपए को लेकर विवाद हो गया।

पुलिस के मुताबिक जिस वक्त विवाद हुआ उसी समय चारो आरोपियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया. फल काटने वाला चाकू से जीतन सहनी पर हमला कर दिया। चाकू को सीने में घोप दिया और नीचे पेट तक चीर डाला। इससे पेट के अंदर का आंत बाहर निकल गया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद सभी फरार हो गए। चारों आरोपी सीसीटीवी फुटेज में घर के अंदर जाते हुए और कुछ देर बाद आते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चारो आरोपी सोमवार की रात 10 बजे जीतन सहनी के घर हथियार से लैस होकर पहुंचे थे। आधे घंटे के अंदर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी जांच कर आरोपी की पहचान की और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दो को हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें:-  क्या यूपी बीजेपी में होने वाला है कोई बड़ा खेल? सस्पेंस बरकरार, जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के बीच दिल्ली में चली एक घंटे बैठक..

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि दो दिन पहले भी आरोपी के साथ जीतन सहनी का विवाद हुआ था। उस समय आरोपियों ने धमकी भी दी थी। सोमवार की रात चारों आरोपी हत्या की तैयारी कर जीतन सहनी के घर पहुंचे थे। आरोपियों ने दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी। मरने के बाद भी उनपर हमला करता रहा जिस कारण पेट का आंत बाहर निकल गया।

वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) के प्रमुख मुकेश कुमार सहनी के पिता जीतन राम सहनी की सोमवार आधी रात को हत्या कर देने पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता मृत्युंजय तिवारी का बड़ा बयान आया हैं। उन्होंने बयान में कहा कि "आज सुबह बिहार से बहुत दुखद बरी खबर सामने आई है, पार्टी नेता मुकेश कुमार सहनी के पिता की निर्मम हत्या कर दी गई। यह हमारे लिए बहुत दुखद समाचार है। उन्होंने कहां कि अब शासन-प्रशासन में बैठे लोगों को इस मामले पर जवाब देना होगा और जनता अब शांत नहीं बैठेगी। बिहार में जब राजनेता का परिवार ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोग तो सुरक्षा देने का कोई मतलब ही नहीं होगा ये लोग तो भगवान भरोसे ही बैठे रहेंगे।

राजद (राष्ट्रीय जनता दल) नेता रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा, बिहार में राक्षसराज शुरू हो गया है और अपराध अपने चरम पर बना हुआ... आम जनता के साथ-साथ इंडी गठबंधन और महागठबंधन के वरिष्ठ नेता और उनके परिजन अब निशाने पर बने हुए हैं। मुकेश कुमार साहनी जी के पिता जी की हत्या के पीछे केवल बदले की भावना से किया गया हैं। इसको राजनीतिक साजिश की सम्भावना से नाकारा नहीं जा सकता हैं। उन्होंने कहां कि नितीश कुमार से इस्तीफा दिलाकर बिहार में तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए।राजद (राष्ट्रीय जनता दल) नेता रोहिणी आचार्य ने लिखा कि बिहार में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की अब बहुत जरूरत है। बिहार के मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री की जिमेदारी हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था सही तरीके से नियंत्रित हो। प्रशासन की पूरी जिम्मेदारी, क्या राज नैतिक आधार पर कानून-व्यवस्था के फ्रंट पर अपनी विफलता को स्वीकार करते हुए नीतीश कुमार इस्तीफा दे देना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement