हरदोई न्यूज़: ग्राम विकास, पंचायती राज व नियोजन विभाग की बैठक 23 जुलाई को -डीएम

By INA News Desk
Jul 17, 2024 - 16:07
219 Views
हरदोई न्यूज़: ग्राम विकास, पंचायती राज व नियोजन विभाग की बैठक 23 जुलाई को -डीएम
  • समीक्षा बैठक में स्वयं सुसंगत अभिलेखों सहित प्रतिभाग करें:-मंगला प्रसाद सिंह

 आईएनए न्यूज़- हरदोई डेस्क  

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि ग्राम विकास एवं पंचायती राज व नियोजन विभाग के अन्तर्गत समस्त योजनाओं, परियोजनाओं की समीक्षा बैठक अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में 23 जुलाई 2024 को अपरान्ह 4.30 बजे स्वामी विवेकानन्द सभागार, कलेक्ट्रेट में की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: आम उत्पादक प्रगतिशील किसान सतीश जिलाधिकारी से मिले।

जिलाधिकारी ने कहा है कि समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिका, जिला विकास अधिकारी, पीडी, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा अर्थ एवं संख्याधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगें। उन्होने सभी को निर्देश दिये है कि समीक्षा बैठक में स्वयं सुसंगत अभिलेखों सहित निर्धारित समय पर प्रतिभाग करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement