बिजनौर न्यूज़: कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने को नवागत एसपी अभिषेक झा ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण।
रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर
मामला बिजनौर का है। जहां पवित्र सावन मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो रही है, जो 19 अगस्त तक चलेगी। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा बुद्धवार को तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इसे भी पढ़ें:- राजपूताने का खजुराहो तिमनगढ़ दुर्ग यदुवंशियों की वीरता, साहस एवं शौर्य का प्रतीक।
इस दौरान एसपी अभिषेक झा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “सावन में कांवड़ यात्रियों का जिले में आगमन होता है। उसे ध्यान में रखते हुए वह लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। कांवड़ यात्रा के रूट, शिवालय आदि का निरीक्षण किया जा रहा है। जिले में निरंतर इन तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।“
#बिजनौर कावड़ यात्रा व मोहर्रम को लेकर एसपी अभिषेक झा ने अफजलगढ़ क्षेत्र का दौरा किया
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) July 17, 2024
एसपी अभिषेक झा ने कहा कि कावड़ यात्रा में कोई भी लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई होगी।
अफजलगढ़ कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला@bijnorpolice pic.twitter.com/6NzYBdQmCo
What's Your Reaction?