Political News: राहुल गांधी ने तिजोरी खोलकर लोगों को चौंकाया, बीजेपी के दिखाए कारनामें।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के द्वारा सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें उन्होंने ....

Nov 19, 2024 - 12:06
132 Views
Political News: राहुल गांधी ने तिजोरी खोलकर लोगों को चौंकाया, बीजेपी के दिखाए कारनामें।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने का काम किया और कहा कि महाराष्ट्र का धारावी सेफ नहीं है।

  • राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेकर पहुंचे तिजोरी

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के द्वारा सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर सीधे तौर पर निशाना साधने का काम किया। यहां राहुल गांधी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक तिजोरी को कपड़े से ढक कर लेकर पहुंचे।इस दौरान उन्होंने तिजोर से कपड़ा हटाया, जिसमें लिखा था कि एक हैं तो सेफ हैं। इसके बाद उन्होंने तिजोरी से एक पोस्टर निकाला जिसमें पीएम मोदी और गौतम अडाणी की फोटो बनी थी और लिखा था कि एक हैं तो सेफ हैं। वही उनके द्वारा तिजोरी से दूसरा पोस्टर निकाला जाता है। जिसमें धारावी का नक्शा बना हुआ होता है और लिखा होता है कि 15 लाख लोगों को यहां से निकाला जाएगा।

  • महायुति सरकार पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जनसभाओं में लोगों से अपील कर रहे हैं कि एक हैं तो सिर्फ हैं। लेकिन असल में देखा जाए की जब तक पीएम मोदी और अडानी एक है तब तक सेफ हैं। इसीलिए पीएम मोदी ने धारावी का प्रोजेक्ट देश के बड़े उद्योगपति गौतम अडानी को दिया है। मैं पहले से कहता रहा हूं कि यह सरकार गरीबों की नहीं उद्योगपतियों की है।

Also Read- Political News: पुणे में राजनाथ सिंह ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान में बेच रहे नफरत।

इसी के साथ-साथ उन्होंने महायुति सरकार पर भी निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि ‘फॉक्सकॉन’, ‘एयरबस’ जैसी सात लाख करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाएं गुजरात में स्थानांतरित कर दी गईं। अगर इन योजनाओं को महाराष्ट्र में लागू किया जाता तो आज यहां लोग बेरोजगार नहीं होते और यहां के युवाओं को रोजगार मिलता। अगर यहां हमारी सरकार बनती है तो यहां के लोगों के हितों के लिए हम लोग काम करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow