Delhi Big News: प्रदूषण को देखकर इन राज्यों में बंद किए गए स्कूल, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार।

दीपावली की त्यौहार के बाद से देश के कई अलग-अलग राज्यों के जिलों में इस वक्त वायु प्रदूषण तेजी के साथ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। खास तौर पर दिल्ली .....

Nov 19, 2024 - 12:00
122 Views
Delhi Big News: प्रदूषण को देखकर इन राज्यों में बंद किए गए स्कूल, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रदूषण तेजी के साथ बढ़ रहा है ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद से अब ऑनलाइन क्लासेस चलती हुई दिखाई देंगी।

  • वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

दीपावली की त्यौहार के बाद से देश के कई अलग-अलग राज्यों के जिलों में इस वक्त वायु प्रदूषण तेजी के साथ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। खास तौर पर दिल्ली में रहने वाले लोगों को वायु प्रदूषण का सामना तेजी के साथ करना पड़ रहा है। आलम यह हो गया है कि लोग आप अपने घरों से कम ही बाहर निकल पा रहे हैं। वही दिल्ली सरकार की तरफ से कक्षा 9वी तक के सभी विद्यालयों को पूरी तरीके से बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए। लेकिन 10वीं और 12वीं के स्कूलों को बंद न किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई जिसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी के द्वारा एक आदेश जारी किया गया।  जिसमें कहा गया कि आप 10वीं और 12वीं की कक्षा है ऑनलाइन चलेंगी।

  • दिल्ली के साथ-साथ इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल

दिल्ली विश्वविद्यालय के तरफ से वायु प्रदूषण को लेकर एक फैसला लिया गया है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली एनसीआर में तेजी के साथ वायु प्रदूषण बढ़ रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है। इसीलिए एनसीआर में 23 नवंबर तक दसवीं से लेकर 12वीं के विद्यालयों को पूरी तरीके से बंद किया जाता है और घर बैठकर ही ऑनलाइन क्लासेस चलाई जाएगी।

Also News: Political News: एकनाथ शिंदे ने दिया बड़ा बयान, बोले मैं सीएम की रेस में नहीं।

  • नोएडा में भी बंद रहेंगे विद्यालय

दिल्ली से सटे नोएडा में भी वायु प्रदूषण का कर देखने को मिला है। यहां रहने वाले लोगों का कुछ वैसा ही हल हो रहा है जैसे दिल्ली वालों का दिल्ली में हो रहा है। गौतम बुध नगर जिले के जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने फैसला लिया है कि वायु प्रदूषण को लेकर 23 नवंबर तक सभी विद्यालय पूरी तरीके से बंद रहेंगे।वही स्कूल संचालको को भी आदेश जारी किया गया कि वह अपने विद्यालय को 23 नवंबर तक बंद रखें।इसी के साथ-साथ मेरठ और हापुड़ में भी विद्यालय बंद रहेंगे।

  • हरियाणा में भी कुछ जगह पर बंद रहेंगे विद्यालय

दिल्ली के बाद हरियाणा में भी वायु प्रदूषण की वजह से लोग परेशान है। इसके बाद से शिक्षा विभाग ने एक आदेश पुजारी किया है जिसमें कहा है कि गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में 19 नवंबर से कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के सभी विद्यालयों को पूरी तरीके से बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश जब तक जारी रहेगा तब तक वायु प्रदूषण में किसी भी तरीके का सुधार नहीं होता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow