Political News: पुणे में राजनाथ सिंह ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान में बेच रहे नफरत। 

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तरफ से बड़े-बड़े दिग्गज नेता जनसभा को संबोधित कर रहे हैं और फिर से यहां डबल इंजन की सरकार बनाने ....

Nov 17, 2024 - 12:06
83 Views
Political News: पुणे में  राजनाथ सिंह ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान में बेच रहे नफरत। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

पुणे में विधानसभा को संबोधित करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि यहां भी कांग्रेस की हालत हरियाणा जैसी होगी।

  • विपक्षी पार्टियों पर राजनाथ सिंह ने बोला हमला

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तरफ से बड़े-बड़े दिग्गज नेता जनसभा को संबोधित कर रहे हैं और फिर से यहां डबल इंजन की सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी को लेकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुणे में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाल इतना खराब हो गया है कि अगर उससे कोई भी जुड़ता है तो वह उसके साथ में डूबता ही है।इसका मतलब यह है कि जो कांग्रेस के साथ में जाएगा वह डूबेगा।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों का पैसा ही हाल होगा जैसे हरियाणा में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हुआ था।कांग्रेस को जनता ने लंबे समय का वक्त दिया था और कांग्रेस ने देश पर 70 साल से ज्यादा राज किया लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं सोचा। लेकिन आप जनता ने कांग्रेस को पूरी तरीके से नकार दिया है। जैसा कांग्रेस का बाकी राज्यों में हाल हुआ है वैसा ही यहां भी हाल होगा।

  • मोहब्बत की दुकान में राहुल गांधी बेच रहे नफरत की चीजे

पुणे की छावनी में जनसभा को संबोधित करते हुए रामनाथ सिंह ने अपनी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का कद वैश्विक स्तर पर ऊंचा हुआ है और इस अवधि के दौरान 25 करोड़ से अधिक भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। सरकार की तरफ से जितनी भी योजनाओं को जारी किया गया उसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया और सभी को एक समान योजनाओं का लाभ दिया गया।

Also Read- Political News: गोविंदा की रोड शो के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खोले हुए हैं लेकिन उसमें नफरत की चीजों को बेचने का काम किया जा रहा है।कांग्रेस ने 70 साल में कई अपराध किए हैं। जिसको जनता कभी भी भूल नहीं सकती है और कांग्रेस पार्टी को माफ नहीं कर सकती। वहीं आगे लोगों से आग्रह किया कि वे "न तो बंटे और न ही विभाजन पैदा करें। कांग्रेस ने हमेशा से लोगों को बांटने का काम किया है लेकिन हम बांटने का काम नहीं होने देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow