Political News: महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने जनता से की अपील। 

झारखंड और महाराष्ट्र में आज वोट डाले जा रहे हैं। यहां दोनों राज्यों की उम्मीदवारों की किस्मत आज EVM में कैद हो जाएगी। झारखंड में पहले चरण के लिए .....

Nov 20, 2024 - 11:31
95 Views
Political News: महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने जनता से की अपील। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

आज देश के दो अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर वोट डाले जा रहे हैं। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील की।

  • झारखंड और महाराष्ट्र में डाले जा रहे वोट

झारखंड और महाराष्ट्र में आज वोट डाले जा रहे हैं। यहां दोनों राज्यों की उम्मीदवारों की किस्मत आज EVM में कैद हो जाएगी। झारखंड में पहले चरण के लिए 13 नवंबर को वोट डाले गए थे जिसमें 43 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। वही आज दूसरे चरण के लिए 38 उम्मीदवार अपनी किस्मत को आजमाते हुए दिखाई देंगे। वही महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। आज के दिन महाराष्ट्र और झारखंड के लोगों के लिए बाहर निकल कर वोट डालने का है। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र और झारखंड के लोगों से घर से बाहर निकल कर वोट डालने की अपील की।

  • पीएम मोदी ने झारखंड के वोटर से की अपील

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट को शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे अपने सभी युवा साथियों का मैं विशेष अभिनंदन करता हूं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह एक मत होकर झारखंड के विकास के लिए वोट करें।

Also Read- Election News: झारखंड में आखिरी चरण के लिए आज मतदान, इतनी सीटों पर डाले जाएंगे वोट।

  • महाराष्ट्र की जनता से भी की अपील

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए डाले जा रहे वोटो के बीच प्रदेश की जनता से अपील की है। उन्होंने कहा आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। राज्य के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ इसका हिस्सा बनें और लोकतंत्र के उत्सव की रौनक बढ़ाएं। आप लोग इस अवसर पर अपने घरों से बाहर निकल कर वोट डालने का काम करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow