पीएम मोदी को नाइजीरिया में ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर’ से नवाजा गया

पीएम ने आगे लिखा कि मेरी यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का एक अवसर होगी जो लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर आधारित है। उन्होंने लिखा था कि मैं भारतीय समुदाय ...

By INA News Desk
Nov 17, 2024 - 22:57
83 Views
पीएम मोदी को नाइजीरिया में ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर’ से नवाजा गया
Advertisement
Advertisement

By INA News Desk New Delhi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Modi) को नाइजीरिया(Nigeria) ने रविवार को अपना दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार – ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर – अवार्ड से सम्मानित किया। पीएम मोदी(Modi) यह सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य बन गए हैं। इससे पहले महारानी एलिजाबेथ एकमात्र विदेशी गणमान्य हैं, जिन्हें 1969 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Modi) अपने तीन दिवसीय अफ्रीकी दौरे के पहले चरण में नाइजीरिया(Nigeria) पहुंचे। यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नाइजीरिया(Nigeria) ने पीएम मोदी(Modi) को 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से सम्मानित किया। यह 1969 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद किसी विदेशी नेता को दिया जाने वाला पहला सम्मान है। पीएम मोदी(Modi) विदेश में 17वां ऐसा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। मोदी(Modi) ने कहा कि भारत और नाइजीरिया(Nigeria) के बीच संबंध सद्भावना, आपसी सहयोग और सम्मान पर आधारित हैं।

उन्होंने कहा कि गतिशील अर्थव्यवस्था वाले दो जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, हम दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। मोदी(Modi) ने कहा कि नाइजीरिया(Nigeria)ई नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों में उन्होंने आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत और व्यापक बनाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था, कृषि, सुरक्षा, फिनटेक, ऊर्जा, लघु और मध्यम उद्यम और सांस्कृतिक क्षेत्रों में नई संभावनाओं की पहचान की गई है। प्रधानमंत्री मोदी(Modi) रविवार को तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया(Nigeria) पहुंचे। उनके आगमन पर, संघीय गणराज्य नाइजीरिया(Nigeria) की राजधानी अबुजा में संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री न्येसोम एज़ेनवो वाइक ने प्रधानमंत्री मोदी(Modi) का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- हिंसा: मणिपुर के हालातों को देखकर गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी रैलियों को रद किया, बैठक कर मणिपुर के हालातों की समीक्षा की

वाइक ने प्रधानमंत्री मोदी(Modi) को अबुजा शहर की 'चाबी' भेंट की। यह चाबी नाइजीरिया(Nigeria) के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री को दिए गए विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। मोदी(Modi) ने कहा कि अफ्रीका में नाइजीरिया(Nigeria) की बहुत बड़ी और सकारात्मक भूमिका है और अफ्रीका के साथ घनिष्ठ सहयोग भारत के लिए उच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि भारत और नाइजीरिया(Nigeria) दोनों देशों और पूरे अफ्रीकी महाद्वीप के लोगों की समृद्धि के लिए मिलकर आगे बढ़ेंगे। हम निकट समन्वय में काम करते हुए वैश्विक दक्षिण के हितों और प्राथमिकताओं को महत्व देंगे। बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर यह नाइजीरिया(Nigeria) की मेरी पहली यात्रा होगी, जो पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में हमारा करीबी साझेदार है।

पीएम ने आगे लिखा कि मेरी यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का एक अवसर होगी जो लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर आधारित है। उन्होंने लिखा था कि मैं भारतीय समुदाय और नाइजीरिया(Nigeria) के मित्रों से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं, जिन्होंने मुझे हिंदी में गर्मजोशी से स्वागत संदेश भेजे हैं। प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए नाइजीरिया(Nigeria) में द्विपक्षीय चर्चा करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Modi) 17 नवंबर से 21 नवंबर तक तीन देशों नाइजीरिया(Nigeria), ब्राजील और गुयाना के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी(Modi) ने एक बयान जारी कर संकेत दिया कि राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर उनका पहला पड़ाव नाइजीरिया(Nigeria) में होगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement