Political News: विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने खेला नया दांव, कर दिया बड़ा ऐलान।
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है क्योंकि अगले साल 2025 में राजधानी में चुनाव होना है और इससे पहले आम आदमी पार्टी....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उनके ऐलान से दिल्ली में रहने वाले बुजुर्गों को बड़ा फायदा होगा।
- 80 हजार नए बुजुर्गों को मिलेगी पेंशन
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है क्योंकि अगले साल 2025 में राजधानी में चुनाव होना है और इससे पहले आम आदमी पार्टी हर दांव पेच खेल कर फिर से सरकार बनाने की सोच रही है। जिसको लेकर केजरीवाल ने दिल्ली में रहने वाले बुजुर्गों के लिए एक पद ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में रहने वाले 80000 नए बुजुर्गों को पेंशन योजना में जोड़ने का काम किया जाएगा। उनको सरकार की तरफ से पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा जिससे वह अपना गुजारा चला सके। उन्होंने यह भी बताया है कि उनकी सरकार हमेशा से दिल्ली वालों के लिए काम करती रही है और आगे भी दिल्ली वालों के लिए काम करती रहेगी।
Also Read- Lucknow News: पांच करोड़ जरुरतमंदों ने उठाया समाज कल्याण की योजनाओं का लाभ, 40 हजार करोड़ बांटे गये।
- पेंशन योजना के तहत इतने मिलेंगे रुपए
केजरीवाल ने कहा है कि 80 हजार नए लोगों को पेंशन योजना में शामिल करने के बाद प्रदेश में कुल 5,30,000 लोगों को पेंशन योजना मिलेगी। आगे बताया कि अगर किसी की उम्र 60 से 69 साल है तो उसकी सरकार के तरफ से ₹2000 प्रति महीना देने का काम किया जाएगा। वहीं अगर किसी बुजुर्ग की उम्र 70 साल से अधिक है तो उसको ढाई हजार रुपए प्रति महीना दिया जाएगा। योजना को कैबिनेट की बैठक के द्वारा पास कर दिया गया है और अभी तक 10000 नए आवेदन आ चुके हैं। आगे कहा कि प्रदेश की जनता को हम लोग मुफ्त में बिजली देने का काम कर रहे हैं। मुफ्त में पानी देने का काम कर रहे हैं। महिलाओं को मुफ्त में बस सुविधा दे रहे हैं। हमारी सरकार दिल्ली में रहने वाले लोगों के हितो के लिए काम कर रही है।
What's Your Reaction?











