UP News: यति नरसिंहानंद ने फिर दिया विवादित बयान, बोले- मुस्लिम सम्मेलन के दौरान करें हनुमान चालीसा का पाठ।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 नवंबर को वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर मौलवी तौकीर रजा की ओर से मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन किया....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
रामलीला मैदान में मुस्लिम समुदाय के द्वारा 24 नवंबर को होने वाले सम्मेलन को लेकर एक बार फिर से यति नरसिंहानंद ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने हिंदुओं से अपील की है कि वह सम्मेलन के दिन रामलीला मैदान में हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- रामलीला मैदान में मुस्लिम समुदाय का सम्मेलन
देश की राजधानी दिल्ली में 24 नवंबर को वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर मौलवी तौकीर रजा की ओर से मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन रामलीला मैदान में किया जाएगा जिसको लेकर तौकीर रजा की तरफ से लोगों से अपील की गई कि इस सम्मेलन में भारी संख्या में लोग शामिल हो। वही सम्मेलन को लेकर गाजियाबाद डसना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस सम्मेलन को लेकर हिंदू समुदाय के लोगों से अपील की है कि जिस दिन मुस्लिम समुदाय की तरफ से रामलीला मैदान में यह सम्मेलन को आयोजित किया जाए उस दिन आप लोग भारी संख्या में रामलीला मैदान में पहुंचे और वहां पर हनुमान चालीसा का पाठ करें। उन्होंने आगे हिंदुओं से अपील की है कि अगर अभी नहीं जागे तो फिर कभी नहीं जागोगे।
Also Read- Political News: अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों को दिया भरोसा, सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत।
- यति नरसिंहानंद बोले अभी जिहादियों का विरोध नहीं किया तो...
यति नरसिंहानंद ने हिंदू समुदायों के लोगों को बताया है कि आप लोगों को पता होगा कि मुस्लिम समुदाय की लोगों ने किस तरीके से शाहीन बाग़ में हंगामा किया था। क्या आप दोबारा से वही हंगामा देखना चाहते हैं? अगर ऐसा दोबारा से नहीं होना देना चाहते हैं तो आपको एक साथ मिलकर जिहादियों के सम्मेलन का विरोध करना होगा। अगर अभी हिंदुओं ने जिहादियों का विरोध नहीं किया तो आने वाले वक्त में भारत का बस वैसा ही हाल होगा जैसे बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, जैसा हाल होगा यहां भारत में रहने वाले सब कुछ लोग अपना खो देंगे और भारत भी पूरी तरीके से खत्म हो जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि जितने भी जीवित हिंदू हैं मैं उन सब से अपील करता हूं कि वह 24 नवंबर को रामलीला मैदान में पहुंचे और हनुमान पाठ करें मैं खुद भी रामलीला मैदान में पहुंचने का काम करूंगा।
What's Your Reaction?











