Political News: अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों को दिया भरोसा, सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत।

चुनाव आयोग के द्वारा 20 नवंबर को उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने का काम किया गया। लेकिन ...

Nov 23, 2024 - 13:59
90 Views
Political News: अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों को दिया भरोसा, सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत।

उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। जिसको लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि वह सभी 9 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

  • 9 सीटों के लिए मतगरणा

चुनाव आयोग के द्वारा 20 नवंबर को उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने का काम किया गया। लेकिन इन सबके बीच आज 23 नवंबर को मतगरणा होनी है। जिसको लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से अपील की है कि वह चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से मतगणना कराएं। उन्होंने आगे कहा कि 20 नवंबर को मीरापुरा और कुंदरकी इलाके में प्रशासन ने लोगों को वोट नहीं डालने दिया जिसकी वजह से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके। उन्होंने मतदान के दिन चुनाव आयोग से अपील भी की थी कि इन दो सीटों पर दोबारा से मतदान कराया जाए।

Also Read- Political News: JMM नेता ने चुनाव आयोग से की मांग, मतगणना केंद्रों पर सस्पेंड हों इंटरनेट सेवा।

  • उम्मीदवारों से अखिलेश ने की अपील

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे को लेकर अपने उम्मीदवारों को आदेश दिए हैं कि समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। उन्होंने कहा किसुनिश्चित करें कि नियमानुसार पोस्टल बैलेट पहले गिने जाएं और फिर ईवीएम मशीनों के वोटों की मतगणना हो। सभी पूरी तरह मुस्तैद रहें और किसी भी तरह की गड़बड़ी होने या उसकी आशंका होने पर चुनाव आयोग और हमें तुरंत सूचित करें। चुनाव आयोग से ये आश्वासन मिला है कि कोई भी अनियमितता नहीं होगी। जीत का प्रमाणपत्र लेने तक पूरी तरह सचेत, सजग व सावधान रहें। क्योंकि बीजेपी वाले हमेशा से मतगणना के दिन गड़बड़ी करने का काम करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow