Political News: बाबा बागेश्वर की यात्रा में शामिल हुए टी राजा, बोले- हम हिंदू राष्ट्र की मांग क्यों नहीं कर सकते?

तेलंगाना के गोशामहल से बीजेपी विधायक टी राजा हमेशा से विवादों में बने रहते हैं। निशाने पर हमेशा से मुस्लिम समुदाय के लोग रहे हैं। उन्होंने.....

Nov 23, 2024 - 14:28
79 Views
Political News: बाबा बागेश्वर की यात्रा में शामिल हुए टी राजा, बोले- हम हिंदू राष्ट्र की मांग क्यों नहीं कर सकते?

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा ने एक बयान दिया है उन्होंने कहा कि जब 50 मुस्लिम देश हो सकते हैं तो 1 देश हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता? हम सबको मिलकर हिंदू राष्ट्र की मांग करनी चाहिए।

  • बाबा बागेश्वर की यात्रा में शामिल हुए टी राजा

तेलंगाना के गोशामहल से बीजेपी विधायक टी राजा हमेशा से विवादों में बने रहते हैं। निशाने पर हमेशा से मुस्लिम समुदाय के लोग रहे हैं। उन्होंने एक बयान दिया है जिसमें हिंदू राष्ट्र की मांग की है। बताते चलें कि बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा हिंदुओं को लेकर एक यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा पहुंचे। जहां पर उन्होंने कहा कि जब 50 से ज्यादा इस्लामी राष्ट्र हो सकते हैं,देश में 100 करोड़ से ज्यादा हिंदू है तो हम हिंदू राष्ट्र की डिमांड क्यों नहीं कर सकते? आज हम सौभाग्यशाली हैं कि धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं को जगाने के लिए, जातिवाद को खत्म करने के लिए हिंदू राष्ट्र की स्थापना का संकल्प लेकर पदयात्रा के लिए निकले हैं। मैं उनका समर्थन करने के लिए आया हूं।  हिंदू राष्ट्र भारत बनेगा आप भी देखेंगे। इस यात्रा का में पूरी तरीके से समर्थन करता हूं।

  • यात्रा को लेकर किया जा रहा विरोध

टी राजा ने कहा कि बागेश्वर बाबा धाम की यात्रा को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं। यात्रा का मौलाना सहाबुद्दीन भी विरोध कर रहे हैं तो वहीं कर्नाटक के सिद्धारमैया के लड़के को भी यात्रा पर आपत्ति है। यात्रा का मकसद है कि जातिवाद पूरी तरीके से खत्म की जाए। वही बाबा बागेश्वर धाम की यात्रा को कोई भी नहीं रोक सकता। आगे उन्होंने ओवैसी पर निशाना साधने का काम किया कहा कि अकबरुद्दीन और उनके भाई असदुद्दीन डुप्लीकेट मुस्लिम है।

Also Read- UP News: यति नरसिंहानंद ने फिर दिया विवादित बयान, बोले- मुस्लिम सम्मेलन के दौरान करें हनुमान चालीसा का पाठ।

यह लोग कहते हैं कि 5 मिनट दो हम 100 करोड़ हिंदुओं को खत्म कर देंगे। ऐसा कहने वालों को हमेशा मीठा पसंद है कड़वा सुनना पसंद नहीं है इसीलिए मैं हमेशा कड़वा बोलता हूं।क्योंकि मैं उदाहरण के तौर पर बता सकता हूं कि आज बंगाल और बांग्लादेश में हिंदुओं का क्या हाल हो रहा है। उन्हें काटा जा रहा है उन्हें मारा जा रहा है लव जिहाद की नाम बहन बेटियों का धर्मांतरण किया जा रहा है। आगे उन्होंने सनातन बोर्ड की मांग को लेकर कहा कि हम इसलिए बोर्ड की मांग कर रहे हैं कि जब वक्फ बोर्ड हो सकता है तो सनातन बोर्ड क्यों नहीं बन सकता? हम सभी हिंदुओं से अपील करते हैं कि वह हिंदू राष्ट्र की बढ़ चढ़कर मांग करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow