Viral News: सड़क पर मोबाइल रखकर लड़कियां बना रही थी रील, तभी हुआ कुछ ऐसा लड़कियों के उड़ गए होश।

वायरल वीडियो में देखा गया है कि कि कुछ लड़कियां रील बनाने के लिए सड़क पर अपने फोन को रखकर वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं....

Nov 23, 2024 - 14:34
 0  70
Viral News: सड़क पर मोबाइल रखकर लड़कियां बना रही थी रील, तभी हुआ कुछ ऐसा लड़कियों के उड़ गए होश।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कुछ लड़कियों से जुड़ा हुआ है जो सड़क पर मोबाइल को रखकर रील बनाने का काम कर रही थी। तभी अचानक से उनके साथ ऐसा हो जाता है जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं होता है।

  • फिल्मी गाने पर लड़कियां बना रही थी रील

आजकल इंटरनेट की दुनिया में लोग रील बनाकर फेमस होने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग तो सारी हदें पार कर देते हैं और उसके बावजूद भी सोशल मीडिया अपनी अच्छी पकड़ नहीं बन पाती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो ऐसे वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं जिन्हें बाद में सिर्फ और सिर्फ पछताना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि कि कुछ लड़कियां रील बनाने के लिए सड़क पर अपने फोन को रखकर वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं। उन्हें रील भागते हुए बनाना था इसलिए वे अपने मोबाइल को सड़क पर ही रखकर भागने लगती हैं। यही गलती उन्हें भारी पड़ जाती है। जैसे ही लड़कियां अपना मोबाइल छोड़कर भागती हैं। वैसे ही एक चोर आता है और मोबाइल को लेकर भागने लगता है। मोबाइल के फ्रंट कैमरे में उसकी तस्वीर भी रिकॉर्ड हो जाती है जिसमें वह काफी खुश नजर आता है और मूंछों पर ताव देता हुआ दिखाई देता है। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो लोग क्यों के बारे में क्या कुछ कहते हैं आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

Also Read- Viral News: मिर्च काटने की बहुरानी ने निकाली निंजा टेक्निक, देखने वालों के उड़ गए होश।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को तेजस्वी प्रतिभा नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 2000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं तो वही चार लाख से ज्यादा लोग वीडियो को देख चुके हैं। इसी के साथ-साथ कई लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए। वायरल वीडियो पर एक यूजर्स ने लिखा इस भाई ने तो मौज कर दी। दूसरे ने लिखा रील के शौकिनों के लिए अच्छा सबक है ये। तीसरे ने लिखा  बड़ा शैतान निकला यह तो बेचारियों का फोन ही ले लिया। चौथे ने लिखा  दीदी लोगों को इतना भी दूर नहीं जाना था। पांचवे ने लिखा  लगता है दीदी लोगों ने गाने को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया। वही बाकी के यूजर्स लड़कियों की इस हरकत को लेकर उनको ही गलत ठहरा रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।