Viral News: मिर्च काटने की बहुरानी ने निकाली निंजा टेक्निक, देखने वालों के उड़ गए होश।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक महिला मिर्च काटने की तैयारी में है। इसके बाद वो अंगूठा दिखाकर इशारे ....

By INA News Desk
Nov 22, 2024 - 13:01
237 Views
Viral News: मिर्च काटने की बहुरानी ने निकाली निंजा टेक्निक, देखने वालों के उड़ गए होश।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक बहुरानी का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसमें एक बहु रानी मिर्च काटने की ऐसी निंजा टेक्निक आजमाते हुए दिखाई दे रही है जिसके बारे में आज तक किसी ने ना तो देखा होगा और ना तो सुना होगा।

  • बहुरानी की मजेदार निंजा टेक्निक

अक्सर आप सभी ने देखा होगा कि मिर्च काटते समय हाथों में जलन होने लगती है। इसकी वजह यह होती है कि लोगों के हाथों में मिर्ची का रस लग जाता है और उसके बाद उनके हाथ में बुरी तरीके से जलन होने लगती है। लेकिन ऐसे में आपके हाथों में जलन ना हो आप बिना जलन के मिर्च को खट्टाखट खटाखत काट सके। जिसको लेकर एक बहुरानी ने ऐसी तकनीक अपनाई इसके बारे में आप सभी ने कभी ना तो देखा होगा और ना ही सुना होगा।

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक महिला मिर्च काटने की तैयारी में है। इसके बाद वो अंगूठा दिखाकर इशारे में बताती है कि चाकू से अंगूठा कट सकता है। इसके बाद वो जुगाड़ लगाती है और आइसक्रीम स्टिक को अपने अंगूठे के नीचे लगाकर रबड़ लगा देती है। इसके बाद वो बड़े ही आराम से मिर्ची काटने लगती है। वही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता है तो लोग कमेंट करने से पीछे नहीं हटते हैं। आप भी देखी कि किस तरीके से बहुरानी निंजा टेक्निक अपना रही है।

Also Read- Viral News: डोसा बनाने की लो भाई आ गई मशीन, आनंद महिंद्रा ने वीडियो किया शेयर।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को sangita_kitchen3 के नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। वही इस वीडियो को अभी तक कई लोग देख चुके हैं तो कई लोगों ने इस वीडियो पर लाइक भी किए हैं। तो वहीं कई लोग इस वीडियो पर कमेंट करने से पीछे हटते हुए दिखाई नहीं दिए। एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर लिखा हम तो छोटी कैंची से काटते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कैंची से काटो, जुगाड़ क्या लगाना। तीसरे यूजर ने लिखा नीचे कटोरी रख के काट ले, इतनी क्रिएटिविटी की क्या जरूरत। चौथे यूजर ने लिखा इसके लिए ही चॉपिंग बोर्ड होते हैं। पांचवे यूजर ने लिखा चॉपिंग बोर्ड ले आ, जुगाड़ को जाने दे। इसी के साथ-साथ बाकी की यूजर्स भी महिला की निंजा टेक्निक को देखने के बाद अपनी उंगलियों को नहीं रोक पा रहे हैं और इस वीडियो पर कमेंट करने से पीछे भी नहीं हट रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow