Viral News: डोसा बनाने की लो भाई आ गई मशीन, आनंद महिंद्रा ने वीडियो किया शेयर।

एक ऐसी मशीन बाजार में आ गई है जैसे देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि कागज प्रिंट करने के बाद अब डोसा प्रिंट करने की मशीन ....

Nov 21, 2024 - 11:19
61 Views
Viral News: डोसा बनाने की लो भाई आ गई मशीन, आनंद महिंद्रा ने वीडियो किया शेयर।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर डोसा बनाने की मशीन का एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक मशीन डोसा बनाते हुए दिखाई दे रही है। डोसा भी बिल्कुल वैसा ही बन रहा है जैसे बाजार में हम लोग तबे पर सिखा हुआ खाते हैं।

  • अब फटाफट बनकर तैयार होगा डोसा

आप अगर बाहर बाजार में जाते हैं तो आप कोई जगह-जगह पर  आपको फास्ट फूड या फिर मसालेदार व्यंजन बनते हुए दिखाई दे जाते होंगे। ऐसे में लोग बाजार में बनने वाला डोसा भी बड़े शौक से कहते हैं। डोसा बनाने के लिए एक तवे का इस्तेमाल किया जाता है और उसके बाद डोसा बनाकर तैयार होता है। लेकिन इस वक्त डोसा बनाने की एक ऐसी मशीन बाजार में आ गई है जैसे देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि कागज प्रिंट करने के बाद अब डोसा प्रिंट करने की मशीन भी बाजार में आ गई। डोसा प्रिंट करने की मशीन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स मशीन पर डोसा का बैटर डाल देता है। इसके बाद मशीन उसे खुद फैला देता है और फिर शख्स उस पर तेल डालता है और मसाला भी साथ में डालता है। फिर मशीन उसे धीरे-धीरे रोल करती हुई दिखाई देती है फिर बाद में पास में खड़े शख्स को उस तैयार हुए डोसे को दे दिया जाता है। जिसके बाद वह शख्स डोसे को मजेदार अंदाज में खाता है।

Also Read- Viral News: बाइक के ऊपर बाइक फिर उसके ऊपर दोस्त, लड़कों ने बाइक पर दिखाया गजब का स्टंट।

  • आनंद महिंद्रा ने वीडियो किया शेयर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को आनंद महिंद्रा ने एक्स प्लेटफार्म पर इसे शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में "The Desktop Dosa" लिखा गया है। इस वीडियो को अभी तक 90,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो वहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो पर लाइक भी किए हैं। इसी के साथ कई लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं। इस वीडियो पर एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा अब थार डोसा का इंतजार है। दूसरे यूजर ने लिखा ऐसा लगता है जैसे वहां कोई प्रिंटिंग मशीन है। तीसरे यूजर ने लिखा क्या यह स्वास्थ्य के लिए ठीक है। वहीं चौथे यूजर ने पूछा आप ये ट्राई करने कब जा रहे हैं? इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow