Crime News: सोशल मीडिया का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, लड़की ने जाल में फंसा कर ठगे 25 लाख रुपए।

सोशल मीडिया के दौर में आजकल लोगों को ठगी का शिकार बनाने का सिलसिला तेजी के साथ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में लोग इसमें उलझते जाते हैं फिर धीरे-धीरे उनको....

Nov 21, 2024 - 10:58
77 Views
Crime News: सोशल मीडिया का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, लड़की ने जाल में फंसा कर ठगे 25 लाख रुपए।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की के द्वारा एक व्यक्ति को ठगे जाने का मामला सामने आया है। यहां लड़की ने शख्स को कुछ बातें बताई और उसके बाद शख्स उसकी बातों में आ गया बाद में उससे 25 लाख रुपए ठग लिए गए।

  • सोशल मीडिया के जरिए ऐसे ठगे जा रहे लोग

सोशल मीडिया के दौर में आजकल लोगों को ठगी का शिकार बनाने का सिलसिला तेजी के साथ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में लोग इसमें उलझते जाते हैं फिर धीरे-धीरे उनको ठगी का शिकार बनाते हुए उनके खाते में जमा रकम को निकाल लिया जाता है। ऐसा ही एक मामला देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है। जहां पर एक लड़की ने एक शख्स को अपनी बातों में ऐसा उलझाया की वह उसकी बातों पर यकीन कर बैठा और उसकी 25 लाख रुपए दिए डाले। जब शख्स को उस लड़की की असलियत पता चली तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी।

  • शख्स ऐसे बना ठगी का शिकार

दिल्ली के भजनपुरा में रहने वाले एक शख्स के द्वारा 8 अगस्त को एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें बताया गया था कि एक लड़की से उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई थी। लड़की ने बताया था कि उसके माता-पिता की मौत हो गई है और वह अपने चाचा-चाची के साथ में रह रही है। आगे बताया कि उसने ऑनलाइन निवेश के जरिए लाखों रुपए कमाए हैं। लड़की की बातों में शख्स आ जाता है। पहले शख्स के द्वारा 22 हजार रूपये निवेश के लिए दिए जाते हैं फिर उसके बदले में उसे 52 हजार रुपए मिलते हैं।

Also read- जुर्म: 12वीं के छात्रों ने शिक्षिका की कुर्सी के नीचे लगाया विस्फोटक, रिमोट से किया ब्लास्ट, टीचर की डांट से थे नाराज

इसके बाद मुझे निवेश से जुड़े कई ग्रुप में जोड़ा जाता है और बताया जाता है कि आप निवेश करके लाखों रुपए कमा सकते हैं। यहां धीरे-धीरे करके मैं निवेश के नाम पर 25 लाख रूपए लगा देता हूं। लेकिन जब मुझे शक होता है कि मेरा रुपया कहीं फर्स्ट तो नहीं जाएगा तो मैं अपनी जमा राशि को निकालने की कोशिश करता हूं लेकिन वह नहीं निकलती है। जिस लड़की के चाहिए मुझे इसमें जोड़ा जाता है उससे बात करने की कोशिश की जाती है तो वह फोन नहीं उठाती है और बाद में मोबाइल को बंद कर देती है। शख्स की इस शिकायत के आधार पर पुलिस के द्वारा एक टीम को गठित कर दिया गया है और बताया गया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow