Crime News: एक चोरी से चोर बन गए करोड़पति, घर से की करोड़ों की चोरी।

केरल में एक अजीबो-गरीब चोरी की घटना का मामला सामने आया है। यहां पर चोर एक घर में दाखिल हुए फिर वहां पर चोरों की मौज हो गई....

Nov 26, 2024 - 12:32
69 Views
Crime News: एक चोरी से चोर बन गए करोड़पति, घर से की करोड़ों की चोरी।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

केरल में चोरों ने घर पर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दे डाला। यहां पर चोरों ने लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए। वहीं पुलिस भी चोरों की तलाश में जुट गई।

  • शादी में शामिल होने गया था परिवार

केरल में एक अजीबो-गरीब चोरी की घटना का मामला सामने आया है। यहां पर चोर एक घर में दाखिल हुए फिर वहां पर चोरों की मौज हो गई। चोरो ने घर के अंदर इतना रुपया पाया कि जिसे देखने के बाद चोरों के खुद होश उड़ गए और चोर सभी रुपए और सोने चांदी के आभूषण लेकर फुर्र हो गए। दरअसल मामला कन्नूर जिले के वालापट्टनम में एक व्यवसायी के घर की हैं। यहां पर रहने वाले एक परिवार शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वही जब रविवार को व्यवसाय का परिवार अपने घर लौटा तो देखा उसके घर के सभी लॉक टूटे हुए थे। और घर में रखा सभी सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। वही लॉकर में रखें कैश और सोने के सिक्के चोरी थे। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाती है। वहीं पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर देती है।

Also Read- Crime News: लड़की का नहाते वक़्त बना लिया वीडियो, फिर करता रहा बलात्कार।

  • इतने रुपए और सोना लेकर फरार हुए चोर

पीड़ित परिवार ने बताया कि उसके घर में कैश में एक करोड रुपए रखे थे तो वही नगद में 300 सोने के सिक्के मौजूद थे। परिवार ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि उनके घर पर इतनी बड़ी चोरी की घटना को चोर अंजाम दे जाएंगे। इस घटना के बारे में पुलिस अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई और बताया गया कि चोर 19 नवंबर को ही चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए किचन की खिड़की की ग्रिल काट कर घर में दाखिल हुए थे। पुलिस के हाथ को सीसीटीवी फुटेज भी लगी है जिसमें देखा गया है कि तीन चोर दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए थे। पुलिस घर के परिवार के लोगों के फिंगरप्रिंट ले रही है और पूरे मामले को गंभीरता के साथ लेती दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow