Political News: वायनाड से प्रियंका गांधी को नव्या हरिदास देंगी टक्कर, 13 नवंबर को उपचुनाव
सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है और 23 नवंबर को परिणाम आना है। वहीं भाजपा की तरफ से इस सीट पर नव्या हरिदास को चुनावी मैदान में उतारा है। हरिदास कोझिकोड नगर निगम में दो बार पार्षद रह चुकी हैं और निगम में भाजपा संसदीय दल की नेता हैं।
केरल की वायानाड सीट पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रत्याशी नव्या हरिदास को चुनावी मैदान में उतार दिया है। जो कि कांग्रेस पार्टी की नेता और प्रत्याशी प्रियंका गांधी को टक्कर देती हुई दिखाई देंगी। देश के दो राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखो का ऐलान कर दिया है। जिसमें झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव शामिल है। वहीं चुनाव आयोग की तरफ से देश के अलग-अलग राज्यों में खाली पड़ी विधानसभा और लोकसभा की सीटों पर भी उपचुनाव कराए जाएंगे।
जिसमें केरल की वायानाड सीट भी शामिल है। इस सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है और 23 नवंबर को परिणाम आना है। वहीं भाजपा की तरफ से इस सीट पर नव्या हरिदास को चुनावी मैदान में उतारा है। हरिदास कोझिकोड नगर निगम में दो बार पार्षद रह चुकी हैं और निगम में भाजपा संसदीय दल की नेता हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव भी हैं। उन्होंने 2021 में विधानसभा के चुनाव में चुनाव लड़ा था और यहां पर उनको कांग्रेस के अहमद देवरकोविल ने हराया था।
प्रियंका गांधी से नव्या का होगा आमना-सामना
लोकसभा 2024 में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने दो लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था जिसमें एक केरल की वायनाड सीट थी तो दूसरी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट थी। यहां राहुल ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की जिसके बाद उन्हें एक सीट को छोड़ना था तो उन्होंने वायनाड को छोड़ने का फैसला किया। यहां कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया तो वही भारतीय जनता पार्टी ने नव्या हरिदास को प्रियंका गांधी के सामने उतार दिया है। जो कि प्रियंका गांधी को सीधी टक्कर देती हुई दिखाई जाएगी। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी को टिकट दिया है।
What's Your Reaction?











